{"_id":"5c3e2d3ebdec223c5d7e20a5","slug":"41547578686-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन नीलामी के लिए बैंक का चुनाव करेगा जीडीए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन नीलामी के लिए बैंक का चुनाव करेगा जीडीए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन नीलामी के लिए बैंक का चुनाव करेगा जीडीए
गाजियाबाद। जीडीए की ओर से संपत्तियों की ऑनलाइन नीलामी के लिए अब बैंक को जोड़ा जाएगा। प्राधिकरण ने स्टील अथॉरिटी की संस्था एमएसटीसी कारपोरेशन के साथ समझौता नहीं करने का निर्णय लिया है। बैंक का चुनाव करने से पहले जीडीए विधिक राय लेगा। फिर ऑनलाइन नीलामी प्रक्रिया में किसी बैंक को शामिल किया जाएगा। जीडीए अधिकारियों की मानें तो पेमेंट गेटवे के तहत एमएसटीसी के मुफीद नहीं होने के कारण यह निर्णय लिया गया है। एमएसटीसी के प्लेटफार्म में पहले पैसा उनके खाते में जाकर फिर जीडीए को ट्रांसफर किया जाएगा। दूसरी ओर संपत्ति नीलामी में कुछ कमीशन के लेने से आवंटी को भी नुकसान होगा। इस समस्या को देखते हुए जीडीए ने समझौते का फैसला स्थगित कर दिया है। विभागीय सूत्रों की मानें तो जीडीए एचडीएफसी बैंक के साथ ऑनलाइन नीलामी प्रक्रिया में शामिल करने का समझौता कर सकता है। लेकिन यह समझौता विधिक राय पर निर्भर होगा।