{"_id":"5a4a922f4f1c1b95188bd22c","slug":"41514836527-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी मंडी में सॉस का सैंपल फेल, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी मंडी में सॉस का सैंपल फेल, मुकदमा दर्ज
Updated Tue, 02 Jan 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सब्जी मंडी के सॉस का सैंपल फेल, मुकदमा दर्ज
गाजियाबाद। शहर में ठेली-पटरियों में खिलाया जा रहा सॉस सेहत के लिए काफी हानिकारक है। खाद्य सुरक्षा विभाग की रिपोर्ट में बताया गया है कि मिलावटखोर सॉस में खतरनाक कार्सियोजेनिक रंग (कैंसर पैदा करने वाला तत्व) मिलाकर बेचा जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर विभाग ने सब्जी मंडी स्थित दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्रदेश शासन के निर्देश पर दीपावली पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलाया गया था। अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने जगह-जगह छापा मारकर खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे, जो मिलावटी मिला उसे नष्ट किया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग के अभिहित अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि टीम ने पुराना बस अड्डा स्थित सब्जी मंडी से राजू ट्रेडर्स दुकान से सॉस का सैंपल भरा था, जिसे जांच के लिए राजकीय लैब लखनऊ में भेजा गया। लैब से रिपोर्ट प्राप्त हुई तो चौंकाने वाली जानकारी निकल कर आई है। जांच में स्पष्ट हुआ है कि सॉस में खतरनाक रंग मिलाया गया था। इसलिए नियमानुसार मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी। पहले संबंधित दुकानदार को नोटिस भेजा जाएगा। अगर नोटिस का जवाब नहीं मिलता है तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।