फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   400 driving licence has returned

डाकियों की लापरवाही से 400 ड्राइविंग लाइसेंस वापस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
400 driving licence has returned
डाकियों की लापरवाही से 400 ड्राइविंग लाइसेंस वापस
विज्ञापन

गाजियाबाद। डाकियों की लापरवाही से लोगों के लाइसेंस वापस लौट गए। इन सभी लोगों ने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदन किया था। सभी के कार्ड स्पीड पोस्ट व डाक विभाग के माध्यम से लोगों के घर पहुंचने थे। जिले के 400 से अधिक लोगों के लाइसेंस उनकेपास तक नहीं पहुंचे। बताया गया कि सिस्टम की लापरवाही से लोगों को दिक्कत हुई है।
आरटीओ में ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी होने के बाद लाइसेंस को डाक के माध्यम से भेजा जाता है। अधिकतर लोगों को लाइसेंस मिल जाते हैं, लेकिन 400 से अधिक लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस उनके पास तक नहीं पहुंचे। उन लाइसेंस को डाकियों ने विभाग को वापस भेज दिया है। उन्होंने रिपोर्ट में लिखा है कि इन लोगों के घर नहीं मिले हैं और न ही इनसे संपर्क हो पाया है। अब परिवहन विभाग का सिरदर्द बढ़ गया है। एआरटीओ प्रशासन विश्वजीत सिंह ने बताया कि जिन 400 लाइसेंस को वापस किया गया है, उन्हें मंगाया जा रहा है। रिकॉर्ड से नंबर निकालकर ऐसे लोगों से संपर्क किया जाएगा, जिससे सभी को लाइसेंस मिल सकें।
विज्ञापन

- इस तरह की आई दिक्कत
विभाग का मानना है कि डाकिया लाइसेंस लेकर गया, किसी कारण से पता गलत अंकित हो गया या लाइसेंस धारक ने मकान बदल दिया। ऐसी स्थिति में लोगों को लाइसेंस नहीं मिल पाए हैं। डाकियों ने ऐसे लोगों को कॉल करके संपर्क नहीं किया। एआरटीओ प्रशासन ने बताया कि विभाग ऐसे लोगों को कॉल करके लाइसेंस उपलब्ध कराएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जिन लोगों के पास तीन महीने बाद भी लाइसेंस नहीं पहुंचा है। वह विभाग में आकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं, जिससे सभी को समय रहते लाइसेंस मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed