फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   40 lakhs were cheated from two people in the name of getting job and visa abroad

Ghaziabad News: विदेश में नौकरी और वीजा दिलाने के नाम पर दो लोगों से 40 लाख ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
40 lakhs were cheated from two people in the name of getting job and visa abroad
गाजियाबाद। साइबर अपराधी अब लोगों से विदेश में नौकरी लगवाने और वीजा दिलाने के नाम पर ठगी कर रहे हैं। गाजियाबाद में दो लोगों से ठगों ने 40 लाख रुपये ठग लिए। दोनों ने विदेश में नौकरी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। ठगों ने वैशाली के रहने वाले सूर्य प्रताप सिंह से 25.92 लाख रुपये और भोवापुर के गुरमीत सिंह से 14.61 लाख रुपये ठग लिए।
विज्ञापन

भोवापुर के रहने वाले गुरमीत सिंह ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि ऑनलाइन सर्च के दौरान कनाडा में नौकरी की जानकारी मिली थी जहां, उन्होंने उसमें दी गई कंपनी की आईडी पर अपना बायोडाटा साझा किया। कुछ दिनों के बाद उनके पास एक कॉल आई और कनाडा की एक कंपनी में नौकरी लगने के बारे में बताया गया। इसके बाद उनसे एक फॉर्म भरवाया गया। साथ ही उन्हें कनाडा एंबेसी के नाम से वीजा के संबंध में भी मेल किया गया। इसके बाद वीजा दिलाने और नौकरी लगवाने की प्रक्रिया के नाम पर कई बार में 14.61 लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन

वैशाली के रहने वाले सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि उन्हें यूके की कंपनी में नौकरी दिलाने के लिए कहा गया था। उन्होंने भी नौकरी के लिए सोशल मीडिया पर मिली जानकारी के अनुसार आवेदन किया था। जहां उनसे नौकरी दिलाने और वीजा दिलाने की प्रक्रिया के नाम पर 25.92 लाख रुपये ले लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीसीपी अपराध सच्चिदानंद ने बताया कि दोनों मामलों में मुकदमे दर्ज कर लिए गए हैं। ठगी गई रकम को फ्रीज कराने का प्रयास किया जा रहा है। शातिर नए तरीके से झांसे में लेकर ठगी की है। इसमें उन लोगों को निशाना बनाया जा रहा है जो नौकरी की तलाश कर रहे हैं।
ट्रेन का टिकट रद्द कराने के नाम पर 81 हजार निकाले
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक की जीएच सोसायटी निवासी धनप्रकाश गुप्ता के खाते से साइबर ठगों ने 81270 रुपये निकाल लिए। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह आईआरसीटीसी पर संपर्क करके ट्रेन का टिकट रद्द कराने के लिए बात कर रहे थे। इसी दौरान अनजान नंबर से कॉल आई और टिकट रद्द कराने में मदद करने की बात कहने लगा। कॉलर ने उनसे एक एप इंस्टॉल कराया और फोन हैक कर खाते से रकम निकाल ली। ठगी का पता चलने पर उन्होंने क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में मुकदमा दर्ज कराया। एसीपी वेव सिटी का कहना है कि ठगी गई रकम को फ्रीज कराने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद

निवेश कर कमाई का झांसा देकर 4.66 लाख ठगे
गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र की रहने वाली प्रीति से साइबर ठगों ने टास्क पूरा करने व निवेश कर कमीशन से ज्यादा कमाई का झांसा देकर 4.66 लाख रुपये ठग लिए। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें व्हाट्सएप पर संदेश मिला, जिसमें एक कंपनी के टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर टॉस्क पूरा करने व निवेश कर कमीशन द्वारा कमाई का झांसा देकर रुपये ले लिए। बाद में जब रुपये नहीं मिले तो ठगी का एहसास हुआ। मामले में उन्होंने कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी कविनगर का कहना है कि मामले में जांच कर ठगी गई रकम को फ्रीज कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed