फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   3.52 lakh cheated on the pretext of completing the task and doctor's appointment

Ghaziabad News: टास्क पूरा कराने और चिकित्सक की अप्वाइंटमेंट के बहाने 3.52 लाख ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
3.52 lakh cheated on the pretext of completing the task and doctor's appointment
साहिबाबाद। ट्रांस हिंडन क्षेत्र के तीन थाना क्षेत्रों में ठगों ने तीन लोगों को अलग-अलग तरह से जाल में फंसाकर 3 लाख 52 हजार रुपये ठग लिए। तीनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर साइबर सेल टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन


साहिबाबाद में रहने वाले पवन को एक महिला ने मदद के लिए रोका। उनसे पति के उपचार के लिए अस्पताल में अप्वाइंटमेंट लेने के लिए बोला। उन्होंने गूगल से नंबर लिया और उस पर डॉक्टर की अप्वाइंटमेंट लेने के लिए बोला। फोन पर युवक ने उन्हें एक एप डाउनलोड कराया। उसमें पांच रुपये ट्रांसफर कराए। आरोप है कि ठग ने उनके खाते से पांच बार में 30 हजार रुपये निकाल लिए। खोड़ा के इंदिरा विहार में रहने वाले सोनू को एक युवक ने फोन पर कहा कि उसके पास सोनू का पेटीएम बॉक्स आया है। वह उसे ओटीपी बताकर पैसे स्वीकृत कर ले। आरोप है कि ठग ने ओटीपी पूछकर उसके खाते से तीन बार में एक लाख 12 हजार की निकासी कर ली। इसके दो अन्य ट्रांजेक्शन के साथ कुल एक लाचा 27 हजार 600 रुपये ठग लिए। इंदिरापुरम की शिप्रा रिवेरा सोसायटी निवासी वंदना भट्ट को पार्ट टाइम नौकरी में टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा और उन्हें अलग-अलग टास्क देकर निवेश के बहाने एक लाख 94 हजार 940 रुपये ठग लिए। साइबर सेल प्रभारी अनिल कुमार यादव का कहना है कि जिन खातों में ट्रांजेक्शन हुई है उनकी डिटेल निकालकर जांच कर रहे हैं। ठगों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed