{"_id":"64613a73d492f805c505c424","slug":"35-thousand-cheated-from-businessman-by-showing-fear-of-witchcraft-ghaziabad-news-c-30-1-106655-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: जादू टोने का डर दिखाकर कारोबारी से ठगे 35 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: जादू टोने का डर दिखाकर कारोबारी से ठगे 35 हजार
विज्ञापन
गाजियाबाद। आरडीसी राजनगर में डिजीटल मार्केंटिंग का ऑफिस चलाने वाले कारोबारी से दो शातिरों ने जादू टोने का डर दिखाकर 35 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रूमल टावर बहरामपुर निवासी अमित कुमार का आरडीसी राजनगर में ऑफिस है। उनकी मां 15 वर्ष से बीमार हैं। 25 नवंबर 2022 को नीली पगड़ी लगाकर दो शातिर उनके ऑफिस पर पहुंचे। उन्होंने अमित को परिवार के एक व्यक्ति द्वारा जादू टोना कराने की बात बताई। साथ ही दावा किया कि जादू टोने के कारण मां बीमार हैं। उन्होंने डर दिखाकर उन्हें अपनी आंखों में देखने को कहा। अमित के मुताबिक आंखोंं में देखने के बाद उनके दिमाग ने काम करना बंद कर दिया।
इसके बाद उन्होंने शातिरों के कहने पर दो बार 16-16 हजार रुपये उनके बताए नंबर पर पेटीएम कर दिए। दोनों मां को ठीक करने के लिए कुछ उपाय बताकर 3100 रुपये नकद लेकर चले गए। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि साइबर सेल की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।