फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   35 people donated blood became Mahadani

रक्तदान कर 35 लोग बने महादानी

Tue, 15 Nov 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Tue, 15 Nov 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
35 people donated blood became Mahadani
रक्तदान - फोटो : अमर उजाला
वसुंधरा सेक्टर-15 में सोमवार को अमर उजाला फाउंडेशन, वसुंधरा अस्पताल और सिंह सभा गुरुद्वारा कमेटी के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में 35 लोग रक्तदान कर महादानी बने। इस मौके पर हेल्थ चेकअप कैंप भी लगाया गया, जिसमें सभी वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया। महिलाओं ने आगे बढ़ कर रक्तदान किया। 
विज्ञापन


वसुंधरा सेक्टर-15 स्थित सिंह सभा गुरुद्वारे में आयोजित रक्तदान शिविर का वसुंधरा अस्पताल की डॉक्टर विनीत रस्तोगी ने उद्घाटन किया। इसके बाद एमएमजी अस्पताल के ब्लड बैंक के डॉक्टरों की टीम ने लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन


शिविर में 35 यूनिट ब्लड जुटाया गया। रक्दान करने के लिए महिलाओं में उत्साह देखा गया। कैंप में लोगों का हेल्थ चेकअप भी हुआ। डॉक्टरों की टीम ने ईसीजी, ब्लड शुगर, बीपी, पीएफटी आदि के टेस्ट भी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सिंह सभा गुरुद्वारे के अध्यक्ष राणा गुरु दयाल सिंह, डा. विनोद कुमार, डा. विपिन कुमार, डा. संदीप पंवार, डा. गिरिजेश रस्तोगी, डा. अजय, डा. विवेक कपूर, रमेश पांडेय, सुनील ठाकुर आदि मौजूद रहे। 

- बोले लोग 
रक्तदान महादान है। लोगों को रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान से आप किसी की जिंदगी बचा सकते हैं।- राणा गुरु दयाल सिंह, वसुंधरा
रक्तदान के लिए हमेशा ही तैयार रहता हूं। जब भी कहीं रक्तदान शिविर लगाता है तो रक्तदान के लिए जाता हूं। - जोगिंदर नागर, कनावनी

अमर उजाला के माध्यम से एक बार फिर से रक्तदान करने का मौका मिला। लोगों को रक्तदान के लिए जागरूक करता रहूंगा। -डा. बिल्लू भाटी, कनावनी

कई बार रक्तदान कर चुकी हूं, लेकिन इस बार किन्हीं कारणवश रक्तदान नहीं कर पाई। आगे मौका मिलेगा तो रक्तदान जरूर करूंगी। - रीना कालरा, वसुंधरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed