{"_id":"665ce80fd2bbdcf6df000744","slug":"35-lakhs-cheated-on-the-pretext-of-starting-bullion-business-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-103022-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सराफा कारोबार शुरू कराने का झांसा देकर ठगे 35 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सराफा कारोबार शुरू कराने का झांसा देकर ठगे 35 लाख
विज्ञापन
मोदीनगर। भूपेंद्रपुरी कॉलोनी निवासी संजय जाटव को सराफा कारोबार में मोटे मुनाफे का लालच देकर आरोपी ने नकली गहने देकर 35 लाख रुपये ठग लिए। संजय ने आरोपी को बहाने से बुलाकर उसे पुलिस को सौंप दिया है। वहीं, पुलिस ने संजय की तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
संजय जाटव ने बताया कि वह दिल्ली स्थित एक अस्पताल में पार्किंग चलाते हैं। वहां मार्च 2022 में उनकी मुलाकात आगरा निवासी एक युवक से हुई। युवक ने संजय से दोस्ती कर ली और उसे सराफा कारोबार के बारे में मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर झांसे में ले लिया। इसके बाद आरोपी ने संजय को नकली गहने देकर 35 लाख रुपये ले लिए। संजय ने गहनों की जांच कराई तो वह नकली निकले। इसके बाद संजय ने दो दिन पूर्व आरोपी युवक को और गहने खरीदने के बहाने मोदीनगर बुला लिया। मोदीनगर पहुंचने पर संजय ने अपनी रकम मांगी तो आरोपी की पोल खुल गई।
आरोपी ने आगरा कॉल कर अपने घर वालों को संजय द्वारा बंधक बनाने की सूचना दी। रविवार को आरोपी की पत्नी मोदीनगर पहुंची और अपने पति को बंधक बनाने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले आई। संजय ने जूलरी के लैब जांच प्रमाणपत्र के साथ पुलिस को तहरीर दी। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।