{"_id":"654558876571d6e94708ab7d","slug":"3390-lakh-paid-to-24-chsos-against-rules-order-for-recovery-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-234607-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: नियमों के विपरीत 24 सीएचसओ को किया 33.90 लाख भुगतान, रिकवरी के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: नियमों के विपरीत 24 सीएचसओ को किया 33.90 लाख भुगतान, रिकवरी के आदेश
विज्ञापन
गाजियाबाद। स्वास्थ्य केंद्र भोजपुर के प्रभारी चिकित्साधिकारी ने उच्च अधिकारियों के रोक के बावजूद नियम विपरीत 24 सीएचओ को 33.90 लाख रुपये का भुगतान जुलाई में कर दिया। मामले में मेरठ मंडल के संयुक्त निदेशक सहित तीन अधिकारियों की टीम ने जांच रिपोर्ट सीएमओ को सौंपते हुए भुगतान की रिकवरी का आदेश दिया है, साथ ही दो अधिकारियों से मामले की दोबारा जांच का निर्देश दिया है।
मेरठ मंडल के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार संयुक्त निदेशक राजेंद्र कुमार सिंह ने 27 अक्तूबर को सीएमओ डॉ.भवतोष शंखधार को भेजी जांच रिपोर्ट में कहा है कि प्रभारी चिकित्साधिकारी भोजपुर ने ब्लाॅक में कार्यरत 24 कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) को प्रोत्साहन राशि का भुगतान ई-कवच पोर्टल पर डिजिटल अनुमोदन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (एचडब्ल्यूसी) का किया है। जो पोर्टल से अवलोकन किए बिना ही लापरवाही पूर्ण तरीके से किया गया है। संयुक्त निदेशक ने कहा है कि इसके पहले की गई लापरवाही में सुधार करने का निर्देश 11 सितंबर को दिया गया था। इसके बावजूद गलत तरीके से भुगतान किया गया। संयुक्त निदेशक ने जांच रिपोर्ट में कहा है कि प्रभारी चिकित्साधिकारी भोजपुर जानबूझकर उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना कर रहे हैं।
सीएमओ को निर्देश दिया है कि जिला कार्यक्रम प्रबंधक और जिला लेखा प्रबंधक की टीम गठित कर मामले की जांच कराएं और दोषी पाए जाने पर नियम विरुद्ध भुगतान की रिकवरी कराने के साथ ही की गई कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध कराएं। जांच टीम में एनएचएम के मंडलीय कार्यक्रम प्रबंधक अरविंद गोस्वामी, शहरी स्वास्थ्य सलाहकार प्रदीप कुमार और कम्युनिटी प्रोसेस के क्षेत्रीय प्रबंधक अबरीश कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
इस मामले में सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच के लिए टीम बना दी गई है। एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट देंगे, उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
भोजपुर ब्लॉक में सीएचओ को किया गया भुगतान
स्वास्थ्य केंद्र सीएचओ भुगतान
बड़ायला पायल शिशौदिया 14500
भदोला राहुल कुमार 14000
भाला गजेंद्र गोठवाल 14000
भटजन मनमोहन बैरवा 14000
फफराना कुमारी याचना 13000
फरीदनगर-1 संजू रानवा 14500
फरीदनगर- 2 आयुषी शर्मा 14500
फजलगढ़ राजकुमार यादव 14000
गदाना ज्योति 14000
इशाक नगर विक्रम रानवा 14500
जोया अंकिता बिष्ट 13000
कादराबाद नीति 14000
कलछीना-2 पंकज राउत 15000
खंजरपुर महेंद्र 14000
किल्हौड़ा विदुषी चौधरी 14500
मुरादाबाद सूरज सिंह 14000
नंगला बैर शैली वर्मा 14500
पट्टी रेखा पाल 13000
रोरी चित्रा शर्मा 1400
शाहजहांपुर भोलाराम सैनी 15000
शकूरपुर अनिल वर्मा 14000
शेरपुर कौशल शर्मा 14000
तिबड़ा सिमरन शर्मा 14000
बुढ़ाना आशिफ हुसैन 15000