{"_id":"69b870510c68891c87097c43","slug":"3316-crore-rupees-will-change-the-look-of-roads-and-parks-shahibabad-news-c-30-gbd1013-843055-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: 33.16 करोड़ से बदलेगी सड़कों और पार्कों की सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: 33.16 करोड़ से बदलेगी सड़कों और पार्कों की सूरत
विज्ञापन
गाजियाबाद। स्वर्णजयंतीपुरम, राजनगर एक्सटेंशन और प्रताप विहार की मुख्य सड़कों, पार्कों की बदहाल स्थिति को सुधारने के लिए जीडीए ने नगर निगम को 33 करोड़ 16 लाख रुपये की पहली किस्त दे दी है। इस राशि के बाद अब नगर निगम इन इलाकों में मुख्य सड़कों की मरम्मत, गड्ढों को भरने, सीवर, पार्क व अन्य सुविधाओं का उच्चीकरण कराएगा। इससे 50 हजार से ज्यादा लोगों को राहत मिलेगी।
गौरतलब है कि एक महीने पहले जीडीए स्वर्णजयंतीपुरम, प्रताप विहार के दो सेक्टर केए ब्लॉक, केबी ब्लॉक, भाऊराव देवरस योजना और राजनगर एक्सटेंशन की मुख्य सड़क को नगर निगम को हैँडओवर कर चुका है। इन योजनाओं के हस्तांतरण से पहले मूलभूत सुविधाओं का आकलन करने के लिए जीडीए और नगर निगम की संयुक्त टीम ने सर्वे किया। सर्वे के बाद सड़क, सीवर, पार्क और अन्य सुविधाओं के उच्चीकरण के लिए 66 करोड़ 32 लाख का एस्टिमेट तैयार किया गया। जीडीए सचिव विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि 33 करोड़ 16 लाख रुपये की पहली किस्त नगर निगम को दे दी गई है। नगर निगम की ओर से बताया गया कि मिली राशि से इन योजनाओं में मूलभूत सुविधाओं के उच्चीकरण का काम किया जाएगा।