{"_id":"660091365e5baf9a0a05bc08","slug":"33-ambulances-will-be-parked-on-the-road-30-beds-reserved-in-hospitals-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-339223-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सड़क पर खड़ी होंगी 33 एबुलेंस, अस्पतालों में 30 बेड रिजर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सड़क पर खड़ी होंगी 33 एबुलेंस, अस्पतालों में 30 बेड रिजर्व
विज्ञापन
गाजियाबाद। होली पर किसी हादसे में लोगों को सही समय पर अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 की 33 एंबुलेंस को अति संवेदनशील इलाकों में तैनात किया गया है। जबकि सड़क दुर्घटना में घायलों के लिए 10 एंबुलेंस राष्ट्रीय राजमार्गों के अलावा स्थानीय मार्गों पर तैनात रहेंगी। डॉक्टर और चिकित्साधिकारी प्रमुख सचिव चिकित्सा विभाग या जिलधिकारी से बिना अनुमति लिए जिला नहीं छोड़ेंगे।
सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार ने बताया कि होली की हुड़दंग में कई बार लोग घायल हो जाते हैं। ऐसे में इनके तत्काल इलाज के लिए एमएमजी, संयुक्त अस्पताल संजय नगर व संयुक्त अस्पताल लोनी में 10-10 बेड रिजर्व किए गए हैं। सोमवार को नेत्र और त्वचा रोग विशेषज्ञ अस्पताल में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा अन्य चिकित्सकों को ऑनकाल पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। सीएमओ ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोनी, डासना, मुरादनगर, मोदीनगर और भोजपुर व लोनी स्थित 50 बेड के संयुक्त अस्पताल में 24 घंटे चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे।
आपात स्थिति में इन नंबरों पर करें फोन
एंबुलेंस - 108
सीएमओ - 94078958
एमएमजी इमरजेंसी - 8826294546
एमएमजी सीएमएस - 9958730038
डीसीएच संजय नगर सीएमएस - 9465083620