{"_id":"5ce29302bdec22074a6ae6b0","slug":"31558352642-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में मारपीट, पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों में मारपीट, पथराव
विज्ञापन
दो पक्षों में मारपीट, पथराव
खुर्जा। नगर के मोहल्ला ख्वेशज्ञान में शुक्रवार रात किसी बात को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोगों में मारपीट शुरू हो गई। लोगों ने एक दूसरे पर जमकर पथराव किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
शुक्रवार रात कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ख्वेशज्ञान में दो पक्ष के लोगों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। लोगों ने एक दूसरे पर पत्थर भी फेंका। मारपीट और पथराव से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। शोर सुनकर काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने मामला शांत कराने के लिए काफी प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकार किसी तरह मामले को शांत कराया। वहीं, पुलिस ने मौके से कुछ लोगों को हिरासत में भी ले लिया। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।