{"_id":"5ad491ae4f1c1b54098b4cf4","slug":"31523880366-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काकड़ा गांव में गाय की तेरहवीं, एक हजार लोगों ने किया भोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काकड़ा गांव में गाय की तेरहवीं, एक हजार लोगों ने किया भोज
Updated Mon, 16 Apr 2018 05:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काकड़ा गांव में गाय की तेरहवीं, एक हजार लोगों ने किया भोज
मुरादनगर। काकड़ा गांव में एक गाय की मौत के 15 दिन बाद परिवार ने उसकी तेरहवीं कर भोज का आयोजन किया, जिसमें करीब एक हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया। किसान ने विधिवत निमंत्रण पत्र छपवाकर लोगों को भोज में आमंत्रित किया था। ग्रामीणों और परिवार को दावा है कि यह गाय करीब 13 साल से बिना प्रजनन के दूध दे रही थी। यह भोज क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
किसान देव प्रकाश त्यागी काकड़ा गांव में परिवार सहित रहते हैं। परिवार में पत्नी सुषमा, बेटा निशांत, अमरदीप हैं। 2004 में किसान ने गांव प्रधान से सतीश त्यागी से दो हजार रुपये गाय खरीदी थी। देव प्रकाश त्यागी ने गाय का नाम गौरी रखा था। उन्होंने बताया कि 13 साल से बिना प्रजनन के गौरी 14-15 लीटर रोजाना दूध देती थी। गाय ने सिर्फ एक बार ही बछड़े को जन्म दिया था। 31 मार्च को जहरीले कीड़े के काटने से गाय गौरी की मौत हो गई। गाय की मौत के बाद उसकी शवयात्रा निकाली थी। रविवार को काकड़ा गांव में किसान ने तेरहवीं का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा विधायक अजीतपाल भी शामिल हुए। प्रधान सतीश त्यागी, नरेंद्र, राजपाल, राजवीर, वेदनागर, रजत त्यागी, अमित त्यागी, राहुल आदि मौजूद रहे।
असंतुलित हार्मोन बने कारण
मुरादनगर के पशु चिकित्सा अधिकारी डा. राहुल अग्रवाल ने बताया कि हार्मोन असंतुलित होने के कारण गाय लगातार बिना प्रजनन के दूध देती रहती हैं। यह एक सामान्य घटना है। ऐसे मामलों में गाय सिर्फ एक बच्चे को जन्म देती है।