फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   मेट्रो फंडिंग को लेकर यूपीएसआईडीसी ने खड़े किए हाथ-Ghaziabad city

मेट्रो फंडिंग को लेकर यूपीएसआईडीसी ने खड़े किए हाथ-Ghaziabad city

Thu, 06 Jul 2017 01:28 AM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
मेट्रो फंडिंग को लेकर यूपीएसआईडीसी ने खड़े किए हाथ-Ghaziabad city
यूपीएसआईडीसी ने मेट्रो फंडिंग पर खड़े किए हाथ
विज्ञापन

दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा तक मेट्रो प्रोजेक्ट की फंडिंग के लिए यूपीएसआईडीसी ने अपना अंशदान देने से हाथ खड़े कर दिए हैं। विभाग करीब 89 करोड़ के अंशदान में से केवल 3.94 करोड़ रुपये ही दे सका है।

यूपीएसआईडीसी का कहना है कि बाकी रकम देने के लिए विभाग के पास बजट नहीं है। इस संबंध में पत्र लिखकर शासन को सूचित कर दिया गया है।
नया बस अड्डे तक की मेट्रो लाइन का काम तेजी से चल रहा है। इस प्रोजेक्ट में नगर निगम, जीडीए, आवास विकास परिषद और यूपीएसआईडीसी को मिलकर पूरी लागत देनी है।
विज्ञापन


यूपीएसआईडीसी की ओर से शुरुआत में रकम जुटाने के लिए साहिबाबाद, लिंक रोड व मोहन नगर क्षेत्र में आने वाले औद्योगिक क्षेत्रों पर पांच हजार रुपये का सेस लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सेस को प्लांट के ट्रांसफर या आवंटन होने पर लिया जाता, लेकिन इससे मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए अंशदान पूरा करने भर की धनराशि इकठ्ठा नहीं हो सकी। सिर्फ 3.94 करोड़ रुपये मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए दिए जा सके। तत्कालीन रीजनल मैनेजर अजय यादव के मुताबिक विभाग के पास बजट ही नहीं है। इसलिए विभाग ने शासन को इस संबंध में अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed