फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   300 shanties were demolished by GDA

जीडीए ने ध्वस्त कीं 300 झुग्गियां

Thu, 08 Sep 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला कौशांबी
ब्यूरो,अमर उजाला कौशांबी Updated Thu, 08 Sep 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
300 shanties were demolished by GDA
कब्जा की गई सरकारी भूमि को कराया मुक्त, - फोटो : अमर उजाला
जीडीए की प्रवर्तन विभाग की टीम ने बुधवार को रेडिसन होटल के पास सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया। इस जमीन पर झुग्गी-झोपड़ी वालों ने दोबारा कब्जा कर लिया था। टीम ने जेसीबी के जरिए जमीन पर बनी झुग्गी-झोपड़ियों को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन


साथ ही झुग्गी वालों को दोबारा झुग्गी नहीं लगाने की चेतावनी भी दी गई है। इस दौरान हंगामे की आशंका को देखते हुए दो थानों की पुलिस समेत सीओ इंदिरापुरम भी मौके पर थे।
विज्ञापन

कौशांबी अपार्टमेंट रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (कारवा) द्वारा हाइकोर्ट में पीआईएल डाली गई है, जिस पर बृहस्पतिवार को सुनवाई होनी है।

कौशांबी में रेडिसन होटल के पास सरकारी जमीन पर बसी झुग्गियों को हटाने के लिए की गई कार्रवाई पर जीडीए को जवाब देना है। इसे देखते हुए जीडीए की टीम ने कार्रवाई की है। सुबह करीब 11 बजे जीडीए की टीम दल बल के साथ मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात जेसीबी के जरिए करीब तीन सौ झुग्गी-झोपड़ियों को ध्वस्त किया गया। इस दौरान कुछ झुग्गी वालों ने विरोध भी किया, लेकिन पुलिस बल के आगे उनकी एक नहीं चली।

करीब छह महीने पहले भी जीडीए ने खाली कराई थी जमीन                  
जीडीए की टीम ने करीब छह महीने पहले भी कार्रवाई करते हुए झुग्गियों और पक्के निर्माण को ध्वस्त किया था, जिसके बाद यहां चारदीवारी भी कराई गई, लेकिन झुग्गी वालों ने फिर से कब्जा कर लिया।


लोग झुग्गी बनाकर रहने लगे। जीडीए ने बुधवार को हुई कार्रवाई से पहले इलाके में मुनादी कराकर लोगों को जमीन खाली करने की चेतावनी दी थी। इसके बाद भी लोगों ने जमीन खाली नहीं की थी।       
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed