फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   30 lakhs were grabbed by selling a plot for 2.11 crores, case registered

Ghaziabad News: 2.11 करोड़ में प्लॉट का सौदा कर 30 लाख हड़पे, केस दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
30 lakhs were grabbed by selling a plot for 2.11 crores, case registered
साहिबाबाद। शहीदनगर निवासी बाबू खान ने 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी और मारने की धमकी के आरोप में तीन सगे भाइयों पर शालीमार गार्डन थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपियों ने पीड़ित से 2.11 करोड़ रुपये में सौदा करके 30 लाख रुपये का बयाना लिया और उसके बाद रजिस्ट्री से इन्कार कर दिया। साथ ही पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बाबू खान ने बताया कि शहीदनगर निवासी असलम मलिक, अकरम मलिक और आरिफ मलिक ने उनसे दो करोड़ 11 लाख 25 हजार रुपये में एक प्लॉट का सौदा किया था। सौदे के समय बाबू खान ने 30 लाख रुपये नकद दिए थे। 10 जुलाई 2024 को रजिस्ट्री की बात तय हुई, बाकी भुगतान उसी दिन देना था। पीड़ित के अनुसार रजिस्ट्री के दिन वह रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे लेकिन तीनों भाई वहां नहीं आए। जब उन्होंने फोन करके जानकारी की तो आरोपियों ने रुपये हड़पने की बात कहते हुए रजिस्ट्री से इनकार कर दिया। पीड़ित ने जान से मारने की धमकी मिलने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

एसीपी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed