फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   2900 LED lights will illuminate industrial areas

Ghaziabad News: औद्योगिक क्षेत्रों को रोशन करेंगी 2900 एलईडी लाइटें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
2900 LED lights will illuminate industrial areas
गाजियाबाद। जिले के चार औद्योगिक क्षेत्रों की सड़कों को रोशन करने का काम अगले माह तक पूरा हो जाएगा। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) ने पुराने लाइटों को हटाकर 2900 एलईडी लाइटें लगाने का काम लगभग पूरा कर लिया है। करीब 13.37 करोड़ रुपये औद्योगिक क्षेत्रों में लाइटें लगाने पर खर्च किए जा रहे हैं। अलग-अलग जगह 58 हाईमास्ट लाइटें भी लगाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

यूपीसीडा ने करीब 690 एकड़ में बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया था, जिसमें स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव का जिम्मा 1981 से नगर निगम संभाल रहा था। लेकिन नगर निगम की विशेषज्ञता औद्योगिक विकास प्राधिकरण से अलग होने के कारण लाइटों के अनुरक्षण कार्य में तमाम तरह की बाधाएं आ रही थीं। औद्योगिक संगठन लगातार समस्याओं का समाधान करने के लिए यूपीसीडा के समक्ष मांग उठा रहे थे। दिल्ली से नजदीक होने के कारण गाजियाबाद का औद्योगिक क्षेत्र अहम माना जाता है।
विज्ञापन

लाखों की संख्या में उद्यमियों और श्रमिकों का आनाजाना रहता है। सड़कों पर अंधेरा होने के कारण इन्हें परेशानियां उठानी पड़ रही थीं। ऐसे में यूपीसीडा ने सेफ सिटी परियोजना के अंतर्गत बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र, लोहा मंडी, साउथ साइड जीटी रोड औद्योगिक क्षेत्र और साइट-4 औद्योगिक क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटों का नेटवर्क विकसित करने की रूपरेखा तैयार की, जिस पर अब अंतिम चरण में काम चल रहा है। पीएम गति शक्ति परियोजना के अंतर्गत यह काम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
सिग्नेचर सिटी में लगाईं 3,875 लाइटें
यूपीसीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के निर्देश पर करीब 9.27 करोड़ रुपये की लागत से औद्योगिक क्षेत्र ट्रांस दिल्ली सिग्नेचर सिटी में 3875 एलईडी लाइटें लगाने का काम पूरा हो गया है। यहां 43 हाईमास्ट लाइटें और सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत 16 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।

-------
कहां कितनी लाइटें लगेंगी
-----
औद्योगिक क्षेत्र लाइटों की संख्या लागत
बुलंदशहर रोड 916 4.11 करोड़
लोहा मंडी 240 1.38 करोड़
साउथ साइड जीटी रोड 785 3.42 करोड़
साइट-4 साहिबाबाद 1024 4.45 करोड़


वर्जन
औद्योगिक क्षेत्रों में चार स्थानों पर स्ट्रीट और हाईमास्ट लाइटें लगाने का काम 90 प्रतिशत तक पूरा हो गया है, अन्य जगह काम तेजी से चल रहा है। अगले एक से डेढ़ महीने में कार्य पूरा कर लिया जाएगा। - योगेंद्र सिंह, प्रबंधक (यूपीसीडा)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed