{"_id":"69387ccd255a828f3504a576","slug":"27-thousand-rupees-were-duped-by-the-promise-of-winning-a-bike-in-a-lucky-draw-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-107960-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: लक्की ड्रा में बाइक निकलने का झांसा देकर ठगे 27 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: लक्की ड्रा में बाइक निकलने का झांसा देकर ठगे 27 हजार
विज्ञापन
मुरादनगर। मोबाइल नंबर पर लक्की ड्राॅ में बाइक निकलने का झांसा देकर युवक से 27 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस से पीड़ित ने गुहार लगाई है।
मूलरूप से बिहार निवासी पवन कुमार राधेश्याम विहार कॉलोनी में किराये के मकान में रहते है, वह गाजियाबाद की प्राइवेट कंपनी में काम करते है। पवन कुमार ने बताया कि 30 नवंबर को मोबाइल पर फोन आया, फोन करने वाले ने कहा कि आपके मोबाइल नंबर पर लक्की ड्रॉ में बाइक निकली है। इनाम पाने के लिए आपको इसका टैक्स जमा करना होगा। इसके बाद उनको एक बैंक खाते में 12 हजार रुपये डालने को कहा गया, उसने प्रक्रिया पूरी की।
अगले दिन फिर खाते में 15 हजार रुपये डलवा लिये। इसके बाद 2 दिसंबर को फोन आया कि आपको ड्राॅ का सामान नहीं मिलेगा, आपने जो रुपये खाते में डाले हैं वही वापस मिल जाएंगे। इसके बाद उन्हें अपने साथ ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित ने बताया कि अब आरोपी का मोबाइल फोन नंबर बंद आ रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। मामला साइबर सेल से जुड़ा हुआ है।