फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   27 buses deployed from the area for election duty

Ghaziabad News: चुनावी ड्यूटी में क्षेत्र से 27 बसें लगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
27 buses deployed from the area for election duty
साहिबाबाद। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए गाजियाबाद रीजन के विभिन्न डिपो से कुल 27 बसों को लगाया गया है। यह बसें पैरामिलिट्री फोर्सेज सहित पुलिस बल को चुनाव ड्यूटी में लेकर जाएंगी।
विज्ञापन

लोकसभा के पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल से शुरू हो रहा है। जो सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत में होगा। रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक केशरी नंदन चौधरी ने बताया कि अभी तक कुल 27 बसों को अलग-अलग बस डिपो से चुनावी ड्यूटी में लगाया जा चुका है। इसमें 7 लोनी, 7 साहिबाबाद, 2 हापुड़ और 11 बसें बुलंदशहर और खुर्जा बस डिपो से भेजी गई हैं। उन्होंने बताया कि कौशांबी डिपो की अधिकतर बसें सीएनजी हैं। इसकी वजह से इन्हें ग्रामीण या छोटे शहरों में भेजा नहीं जा सकता। उन्होंने बताया कि कौशांबी डिपो से तब तक बसों को चुनावी ड्यूटी में नहीं लगाया जाएगा जब तक आपातकाल में बसों की जरूरत न हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed