फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   26 illegal polluting factories sealed

Ghaziabad News: प्रदूषण फैलने वाली 26 अवैध फैक्टरियां सील

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
26 illegal polluting factories sealed
साहिबाबाद। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से बृहस्पतिवार को लोनी में अभियान चलाकर अवैध फैक्टरियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। लोनी के लालबाग और इंदिरा कॉलोनी में जिला प्रशासन के साथ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तीन टीम ने छापा मारकर रंगाई की 26 अवैध फैक्टरियों को सील कराया। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि लोनी में विशेष निगरानी की जा रही है। क्षेत्र में बड़ी संख्या में अवैध तौर पर फैक्टरियां चल रही हैं, ऐसे में टीम कार्रवाई कर रही है। लोनी क्षेत्र के अधिकारी एसपी सिंह के नेतृत्व में तीन टीमें पहुंची तो मौके पर कपड़ा छपाई की फैक्टरियां संचालित पाई गईं। किसी भी फैक्टरी संचालक के पास कोई एनओसी नहीं थी। इन फैक्टरियों की वजह से क्षेत्र का पानी प्रदूषित हो रहा है। सभी को मौके पर सील किया गया। सभी फैक्टरियों का विद्युत कनेक्शन भी काटे गए और चेतावनी दी गई कि सील के बाद भी यदि कोई फैक्टरी संचालित करता है तो उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed