फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   25.83 lakh voters will decide the fate of 1836 candidates

Ghaziabad News: 25.83 लाख मतदाता करेंगे 1836 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
25.83 lakh voters will decide the fate of 1836 candidates
गाजियाबाद। चुनाव प्रचार के बाद अब जनता के फैसले की बारी आ गई है। बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच नगर निगम समेत नौ नगर निकायों के अध्यक्ष और सदस्य पद के लिए मतदान होगा। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होने वाले मतदान में 2583546 मतदाता 1836 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। जिला प्रशासन ने मतदान के लिए 606 मतदान केंद्र और 2371 बूथ बनाए हैं। मतदान में किसी तरह की गड़बड़ी न हो इसके लिए पुलिस, पीएसी, सीआरपीएफ और एसएसएफ के 12500 के सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन



नगर निगम के 1264 और लोनी नगर पालिका परिषद के 554 बूथों पर ईवीएम से मतदान होगा। यहां मतदान के लिए 3636 ईवीएम मशीनें लगाई गई हैं। इनके अलावा मोदीनगर, मुरादनगर और खोड़ा-मकनपुर नगर पालिका समेत फरीदनगर, डासना, पतला और निवाड़ी नगर पंचायत में मतदान बैलेट पेपर से होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मतदान के लिए नौ नगर निकायों को 26 जोन और 128 सेक्टर में बांटकर जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

इन नौ नगर निकायों में 61 रिटर्निंग ऑफिसर और 90 सहायक रिटर्निंग ऑफिसर तैनात किए गए हैं। अतिसंवेदनशील बूथों पर पुलिस के अतिरिक्त, सीआरपीएफ और पीएसी के जवान भी तैनात रहेंगे। मतदान कर्मियों, प्रेक्षक, प्रत्याशी, निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात मजिस्ट्रेट, आरओ, एआरओ, निर्वाचन अभिकर्ता, अधिकृत अधिकारियों और मतदाताओं के अलावा किसी को बूथ के अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निकायों का ब्योरा
निकाय का नाम बूथ मतदाता मेयर/अध्यक्ष उम्मीदवार पार्षद/सभासद उम्मीदवार
नगर निगम 1264 1542126 12 667
मोदीनगर पालिका 199 182669 08 220
मुरादनगर पालिका 108 99823 11 121
लोनी नगर पालिका 554 522023 08 358
खोड़ा नगर पालिका 177 172273 10 148
निवाड़ी नगर पंचायत 10 8943 11 42

पतला नगर पंचायत 10 8361 12 32
फरीदनगर नगर पंचायत 13 12002 22 38
डासना नगर पंचायत 36 35326 13 103

ऐसे रहेगी मतदान केंद्रों की सुरक्षा
5919 पुलिसकर्मी अन्य जनपदों से बुलाए गए
3939 पुलिसकर्मी और अधिकारी गाजियाबाद जिले के रहेंगे तैनात
04 कंपनी पीएसी रहेगी बूथों पर तैनात
- एसएसएफ के 355 सुरक्षाकर्मी रहेंगे सुरक्षा में तैनात
- 61 हाईपर संवेदनशील प्लस मतदान केंद्र हैं जिले में
- पुलिस के 34 सचल दस्ता बनाए गए हैं।
- पुलिस अधिकारियों ने नौ नगर निकायों को 32 जोन और 126 सेक्टर में बांटकर लगाई सुरक्षा
- 50 त्वरित पुलिसबल में 250 पुलिसकर्मियों को किया गया तैनात
- प्रत्येक मतदान केंद्र के दो किलोमीटर का क्षेत्र रेड जोन और नो ड्रोन एरिया घोषित किया गया।
- 13902 कार्मिक लगाए गए चुनाव संपन्न कराने में

- 7386 कर्मचारी गाजियाबाद जिले के और 6526 कर्मचारी बुलाए गए अन्य जिलों से

- चुनाव के लिए नौ नगर निकायों को 26 जोन और 128 सेक्टर में बांटा गया
- चुनाव मैदान में उतरे कुल 1836 उम्मीदवारों में 1039 पुरुष और 797 महिला उम्मीदवार हैं शामिल।
- नगर निगम के एक पार्षद पद के निर्दल उम्मीदवार का दिल का दौरा पड़ने से हो गया था निधन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed