फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   250 people fell ill after drinking contaminated water in Saya Gold Society, 35 admitted

Ghaziabad News: साया गोल्ड सोसायटी में दूषित पानी पीने से 250 लोग बीमार, 35 को कराया भर्ती

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
250 people fell ill after drinking contaminated water in Saya Gold Society, 35 admitted
इंदिरापुरम। वैभवखंड स्थित साया गोल्ड एवेन्यू सोसायटी में दूषित पानी पीने से करीब 250 से अधिक लोगों के पेट में दर्द के साथ ही उल्टी और दस्त की दिक्कत हो गई। हालत बिगड़ने पर 35 लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराना पड़ा। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में लोगों को जब एक जैसी समस्या हुई तो स्वास्थ्य विभाग तक शिकायत पहुंची। शुक्रवार को सोसायटी पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दिनभर शिविर लगाकर लोगों को दवा दी और क्लोरिन की गोलियां वितरित कीं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच के लिए 15 सैंपल भी भरे हैं।
विज्ञापन

40 मंजिला सोसायटी में कुल 1620 फ्लैट हैं, जिसमें 1000 परिवार रहते हैं। सोसायटी निवासी शालिनी वर्मा ने बताया कि दूषित पानी के सेवन से हर घर में महिला व बच्चे पेट दर्द और उल्टी की समस्या से परेशान हैं। सोसायटी में एक सप्ताह से गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। आरोप है कि पानी के सेवन से लोगों को पेट दर्द, उल्टी, दस्त डायरिया जैसी बीमारी हो गई है। इससे करीब 250 से अधिक लोग पीड़ित हैं। लोगों ने यूजीआर का पानी दूषित होने का आरोप लगाया। 35 लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, इस मामले में साया बिल्डर के मीडिया प्रभारी नीरज गुप्ता ने बताया कि लोग हीट स्ट्रोक के कारण बीमार हुए हैं। सावधानी बरतते हुए पानी के सैंपल भी जांच के लिए भेजा गया है। पानी के टैंकों की सफाई भी निरंतर कराई जा रही है।
विज्ञापन


इनसेट
आठ माह से नहीं हुई टैंक की सफाई
नाराज लोगों ने कहा कि बिल्डर ने छह महीने में टैंक को साफ करने की बात कहीं थी लेकिन आठ महीने से टैंक की सफाई नहीं कराई गई है। टैंक में चारों तरफ काई जम गई है। गुस्साए लोग शुक्रवार को बिल्डर के मेंटेनेंस कार्यालय में भी गए और शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की टीम को गेट पर करना पड़ा एक घंटा इंतजार
मकनपुर सीएचसी मेडिकल अधीक्षक डॉक्टर स्मृति शर्मा ने बताया कि सोसायटी में संक्रामक बीमारी की सूचना मिली थी। वह अपनी पूरी टीम के साथ सोसायटी में सुबह नौ बजे पहुंच गईं। यहां उन्हें पहले गार्ड ने अंदर जाने से रोक दिया, इसके बाद अंदर से तमाम सवाल किए गए। करीब एक घंटे तक टीम को टहलाते रहे। इसके बाद वह खुद मेंटेनेंस स्टाफ से मिलने पहुंचीं और सरकारी आदेश होने की बात कही तब जाकर उन्हें स्वास्थ्य शिविर लगाने दिया गया। उन्होंने बताया कि शिविर में जिन लोगों की जांच हुई है उनमें डीहाइड्रेशन, डायरिया, उल्टी, दस्त की समस्या सामने आई है। सभी को दवाएं दी गई हैं और पीने के पानी को साफ करने के लिए क्लोरीन की गोलियां भी दी गईं हैं।

बोले सोसायटी निवासी
सोसायटी में गंदे पानी से हुए बीमार

पिछले एक सप्ताह से सोसायटी में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही थी, जिसके इस्तेमाल करने से उल्टी, दस्त हुए। पानी से बदबू भी आ रही थी।
- आनंद सिंह रावत



दूषित पानी से बेटी हुई बीमार
सोसायटी में दूषित पानी से बेटी को उल्टी, पेट दर्द की बीमारी हो गई। अब तीन दिन से बाहर का पानी खरीद कर पी रहे हैं।
- रति

दो दिन पहले हुआ था पेट दर्द और उल्टी
दो दिन पहले मुझे भी पेट दर्द और उल्टी हुई थी, दूसरे लोगों ने भी जब यही बताया तो सीधा शक पानी पर ही गया है। फिलहाल बाहर का पानी मंगवाकर पी रही हूं।
- अंजली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article