फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   2.50 lakhs defrauded from timber trader in the name of foreign currency

Ghaziabad News: विदेशी मुद्रा के नाम पर लकड़ी कारोबारी से 2.50 लाख ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
2.50 lakhs defrauded from timber trader in the name of foreign currency
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र के न्यू अशोक नगर निवासी लकड़ी कारोबारी सादिक से तीन जालसाजों ने विदेशी मुद्रा देने के नाम पर 2.50 लाख रुपये की ठगी कर ली। 10 मार्च को जालसाजों ने भोपुरा चौक पर बुलाकर कुछ विदेशी मुद्रा ऊपर रखकर रद्दी से भरा बैग थमा दिया। इसके बदले में 2.50 लाख रुपये की नकदी लेकर चले गए। धोखाधड़ी का पता चलने पर लकड़ी कारोबारी ने तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने बताया कि घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

कासगंज के ट्रांसपोर्टर से सितंबर में हुई थी ठगी : कासगंज निवासी संजय यादव ने विदेशी मुद्रा खरीदने के चक्कर में 2.24 लाख रुपये गंवा दिए थे। यह ठगी उनसे शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र में ही हुई थी। जालसाज ने उन्हें कम रुपये में 17 लाख कीमत की विदेशी मुद्रा देने का झांसा दिया था। इसके बाद 27 दिसंबर की दोपहर शालीमार गार्डन के भारत माता चौक पर बुलाया। फिर आठ गुना फायदे का लालच देकर लाखों ठग लिए। 28 दिसंबर की रात पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था, लेकिन आज तक पुलिस उन जालसाजों का गिरफ्तार करना तो दूर उनका सुराग तक नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed