फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   25 thousand cheated on the pretext of renting a flat

Ghaziabad News: फ्लैट किराये पर लेने का झांसा देकर 25 हजार ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
25 thousand cheated on the pretext of renting a flat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गाजियाबाद। संजय नगर सेक्टर-23 निवासी सुशील कुमार जैन से शातिर ने फ्लैट किराये पर लेने का झांसा देकर 25 हजार रुपये ठग लिए। शातिर ने खुद को आर्मी अफसर बताकर ठगी की।


सुशील कुमार जैन का कहना है उन्होंने बम्हैटा स्थित अपना एक फ्लैट किराये पर देने के लिए ऑनलाइन साइट पर विज्ञापन डाला था। उसी के जरिये उनके पास दीपक पंवार नाम के व्यक्ति की कॉल आई। उसने खुद को आर्मी अफसर बताते हुए फ्लैट किराये पर लेने की इच्छा जाहिर की। विश्वास दिलाने के लिए उसने उन्हें अपने दस्तावेज भी भेजे। बाद में उसने नियम-शर्त का हवाला देकर कहा कि हेडक्वार्टर से कॉल आएगी और वहीं से किराया दिया जाएगा। बाद में उनके पास आशीष कुमार नाम के व्यक्ति की कॉल आई। उसने खुद को हेडक्वार्टर से बताते हुए ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर करने के लिए कहा। इसके लिए उसने मोबाइल में एक एप खुलवाकर खाते में रकम भेजने की बात कहकर रिक्वेस्ट भेजकर खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिए। ठगी का पता चलने पर उन्होंने अपना खाता बंद कराया और साइबर सेल में शिकायत की। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि मामले में साइबर सेल की मदद लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed