{"_id":"6a70edc5f6236cffd5034e26","slug":"25-couples-performed-the-maharudrabhishek-of-lord-shiva-ghaziabad-news-c-135-1-hpr1006-145996-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: 25 दंपतियों ने किया भगवान शिव का महारुद्राभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: 25 दंपतियों ने किया भगवान शिव का महारुद्राभिषेक
विज्ञापन
पिलखुवा। सावन के प्रथम सोमवार पर चंडी मंदिर स्थित परशुराम मंदिर में आयोजित महारुद्राभिषेक में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
धर्मयात्रा महासंघ के तत्वावधान में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में 25 दंपतियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। आचार्य प्रमोद शास्त्री ने पूजन संपन्न कराया। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और ओम नम: शिवाय के जयघोष से भक्तिमय हो उठा। अनुष्ठान के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष नवनीत कंसल, प्रेम नारायण सिंघल, देवेंद्र सिंघल, दिनेश गुप्ता, आशीष गुप्ता, उदित गुप्ता, कुश कंसल, अनंत प्रताप, सुनील गोयल, अनिल कुमार, शिवानी कंसल, वैशाली गुप्ता, रीता मित्तल, अनिता रानी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।