फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   2.45 lakh worth of purchases were made using the credit card.

Ghaziabad News: क्रेडिट कार्ड से हो गई 2.45 लाख की खरीदारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
2.45 lakh worth of purchases were made using the credit card.
गाजियाबाद। व्हाट्सएप पर मिले चालान भुगतने के मैसेज का लिंक खोलना संगम विहार भाटिया मोड़ निवासी सुनील कुमार चौहान को महंगा पड़ा। साइबर ठगों ने उनका मोबाइल हैक करके दो क्रेडिट कार्ड से 2.45 लाख की खरीदारी कर ली। इस मामले में उन्होंने मोबाइल नंबर के आधार पर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सुनील कुमार चौहान ने बताया कि उनके व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया था। इसमें घर बैठे चालान भुगतने की बात लिखी थी। परिवहन विभाग की फोटो भी डीपी पर लगी हुई थी। उन्होंने इसको असली मैसेज समझा और उस लिंक को खोल दिया। लिंक खोलते ही उनका मोबाइल हैक हो गया। बाद में उनको मिले मैसेज से पता चला कि उनके दो क्रेडिट कार्ड से 2.45 लाख की खरीदारी हुई है। यह देख वह हतप्रभ रह गए। उन्होंने इस मामले में थाने में शिकायत दी। इस बारे में एसीपी उपासना पांडेय ने बताया कि छानबीन की जा रही है। मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान की जाएगी। जिन खातों में पैसा ट्रांसफर हुआ है, उसको फ्रीज कराने की कार्रवाई भी कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed