{"_id":"68ed53c0678e1896810f11f9","slug":"240-kg-of-cheese-and-110-kg-of-sweets-were-destroyed-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-740860-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: 240 किलो पनीर व 110 किलो मिठाई नष्ट कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: 240 किलो पनीर व 110 किलो मिठाई नष्ट कराई
विज्ञापन
गाजियाबाद। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने मथुरा से लाया जा रहा 240 किग्रा पनीर और कड़कड़ मॉडल में 110 किलोग्राम मिठाई नष्ट करा दिया। दोनों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा है।
सहायक खाद्य ग्रेड अधिकारी अरविंद कुमार यादव ने बताया कि दीपावली पर्व को देखते हुए मिलावटी और अस्वास्थ्यकर खाद्य पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चला रहा है। छापेमारी कर भारी मात्रा में दूषित खाद्य पदार्थों को जब्त कर नष्ट कराया। उन्होंने बताया कि मथुरा निवासी रामनिवास सब्जी मंडी में 240 किलोग्राम पनीर लेकर जा रहा था। जिसे रोककर जांच की गई। संदिग्ध दिखाई देने पर लगभग 69,120 रुपये कीमत के पनीर को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। इस दौरान तीन नमूने एकत्र कर जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए। इसके अलावा कड़कड़ मॉडल स्थित अग्रवाल स्वीट के कारखाने में भी छापेमारा मारकर विभाग ने खोया से निर्मित 110 किलोग्राम मिठाई को दूषित अवस्था में पाया। इसकी बाजार में अनुमानित कीमत 44 हजार रुपये थी। मिठाई के दो नमूने लेकर मिठाई नष्ट कराई गई। अरविंद कुमार यादव ने बताया कि दीपावली अभियान के तहत अब तक कुल 89 नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे जा चुके हैं। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।