{"_id":"68794ffc8e126cea3d08632b","slug":"2337-lakhs-were-cheated-on-the-pretext-of-importing-clothes-from-china-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-7526-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: चीन से कपड़ा मंगाने का झांसा देकर 23.37 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: चीन से कपड़ा मंगाने का झांसा देकर 23.37 लाख की ठगी
विज्ञापन
इंदिरापुरम। नीतिखंड एक स्थित मेसर्स तपस्वी इंटरप्राइजेज के मालिक तरुण रस्तोगी और स्वाती रस्तोगी ने दो लोगों के खिलाफ 23.37 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। दोनों का आरोप है कि चीन से कपड़े का थान मंगाने के नाम पर आरोपियों ने रुपये लिए लेकिन न तो कपड़ा मंगाया और न ही रकम वापस की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
दर्ज मुकदमे में पीड़ितों ने बताया कि वर्ष 2024 में मित्र मोहित त्यागी के माध्यम से उनकी मुलाकात मोदीनगर के डबाना निवासी कपिल कुमार और राजेंद्र नगर सेक्टर पांच स्थित यूटीसी आस्था अपार्टमेंट निवासी नीरज वर्मा से हुई थी। दोनों ने चीन में अपनी कंपनी का डीलर होने और वहां से कपड़े का थान मंगाने की बात कही। भरोसा दिलाने के लिए आरोपी पीड़ित तरुण रस्तोगी और स्वाती के पति अभिषेक को चीन ले गए। वहां से लौटने के बाद 62500 मीटर कपड़े का ऑर्डर लेने के बाद आरोपी व उनके साथी कपिल कुमार ने 23,37,500 रुपये पीड़ितों से ले लिए। इसके बाद फरवरी 2025 तक भी कपड़ा चीन से नहीं आया तब उन्होंने आरोपियों से बातचीत की। आरोप है कि दोनों ने चीन की कंपनी से माल न मंगाने की बात कही। साथ ही रुपये हड़पने की भी बात कही। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि एंटी फ्रॉड सेल की जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।