फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   23 properties sold in auction, GDA's income will be Rs 58.11 crore

Ghaziabad News: नीलामी में बिकीं 23 संपत्तियां, 58.11 करोड़ होगी जीडीए की आय

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
23 properties sold in auction, GDA's income will be Rs 58.11 crore

विज्ञापन
गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं में रिक्त संपत्तियों की बुधवार को खुली नीलामी के माध्यम से विक्रय किया गया। लोहियानगर के हिंदी भवन सभागार में आयोजित नीलामी में 23 संपत्तियों को खुली बोली लगाकर बेचा गया। इन संपत्तियों की खरीदारी के लिए बैंक के माध्यम से आवेदन मांगे गए थे। 23 संपत्तियों को खरीदनें के लिए लोगों ने नीलामी में भाग लिया। जिसमें गोविंदपुरम योजना में 14 आवासीय भवनों को 18.15 करोड़ में बेचा गया। इसी योजना का एक आवासीय भूखंड से 0.57 करोड़, राधाकुंज योजना ब्रिज विहार का एक भूखंड 1.44 करोड़, इंदिरापुरम योजना में तीन आवासीय भूखंड 21.70 करोड़ में बिके। इंदिरापुरम योजना में एक दुकान का भूखंड 1.09 करोड़, इसी योजना में एक पेट्रोल पंप के लिए आरक्षित भूखंड 12.89 करोड़ में नीलामी के माध्यम से बेचा गया। वहीं, शास्त्रीनगर योजना में एक आवासीय भूखंड 2.04 करोड़ और यूपी बार्डर पर एक दुकान का भूखंड 21 लाख में नीलाम हुआ। अपर सचिव प्रदीप कुमार सिंह का कहना है कि इन संपत्तियों की नीलामी से प्राधिकरण को करीब 58.11 करोड़ की आय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed