फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   22.50 lakh rupees cheated in the name of plot

Ghaziabad News: प्लॉट के नाम पर 22.50 लाख रुपये ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
22.50 lakh rupees cheated in the name of plot
गाजियाबाद। नंदग्राम क्षेत्र के साईं एन्क्लेव में रहने वाले प्रवीन कुमार ने बताया कि प्रताप विहार में जेएमडी प्रॉपर्टी डीलर का कार्यालय है। जहां विवेक कुमार प्लॉट और मकानों का क्रय-विक्रय करता है। बताया कि उन्होंने विवेक कुमार से एक प्लॉट खरीदने को कहा। प्रॉपर्टी डीलर विवेक ने दो प्लॉट दिखाए और उनके मालिकों से बातचीत कराई। 60 गज का एक प्लॉट पंसद आने पर उसका एग्रीमेंट बनाया गया। प्रॉपर्टी डीलर ने बतौर एडवांस उनसे 22.50 लाख रुपये का भुगतान करा लिया और बाकी रकम बैनामे पर देने की बात कही। पीड़ित ने बैनामा की तारीख लेने प्रताप विहार स्थित कार्यालय पर पहुंचे। जहां जेएमडी प्रॉपर्टी डीलर का कार्यालय अब नहीं है और आरोपी विवेक कुमार का मोबाईल भी बंद है। एसीपी प्रियाश्री पाल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


.....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed