फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   योग

शहर में शुरू हुई योग दिवस की तैयारी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 05:22 PM IST
विज्ञापन
योग
\n\nशहर में शुरू हुई योग दिवस की तैयारी\n\n- इस बार सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर होगा योग का ऑनलाइन प्रसारण\n\n- योग के विभिन्न संगठनों ने शुरू की तैयारी\n\n- अभी से कई संस्थाओं ने युवाओं के बीच शुरू की योग प्रतियोगिता\n\nमाई सिटी रिपोर्टर\n\nसाहिबाबाद।  आने वाली 21 जून विश्व योग दिवस की तैयारियां शहर में शुरू हो चुकी हैं। विभिन्न योग संस्थाओं ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हे। पतंजलि योग समिति व भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के साथ ही अन्य योग संस्था ने योग दिवस की तैयारी में ऑनलाइन निःशुल्क क्लास लगानी शुरू कर दी है। इस बार आयुष मंत्रालय की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक इस बार योग दिवस सामूहिक रूप से खुले में जनसमूह के साथ में नहीं होगा। ऐसे में इस बार योग दिवस का कार्यक्रम कुछ चुनिंदा मुख्य लोगों के साथ सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन प्लेटफार्म पर मनाया जाएगा।\n\nशहर में योग दिवस के कार्यक्रम का प्रसारण सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से किया जाएगा इसके साथ ही योग दिवस पर ऑनलाइन ही लोगों को इस कार्यक्रम में शामिल भी किया जाएगा। भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी अमरदीप ने बताया कि विश्व योग दिवस का नेतृत्व पतंजलि योग समिति गाजियाबाद के जिला प्रभारी निरंजन सिंह आर्य के नेतृत्व में किया जाएगा।  जिसके सहयोग के लिए पतंजलि परिवार के अन्य संगठन युवा भारत, पतंजलि किसान सेवा समिति ,भारत स्वाभिमान व महिला पतंजलि योग समिति समस्त लोग अपना सहयोग करेंगे। अमरदीप ने बताया कि शहर में वर्तमान में तीन दर्जन से अधिक निःशुल्क ऑनलाइन योग क्लास संचालित हो रही है। इनमें गाजिियबाद के पुराने शहरों के साथ ही इंदिरापुरम, वैशाली, राजनगर एक्सटेंशन, क्रासिंग्स रिपब्लिक आदि जगहों पर ऑनलाइन योग क्लास से काफी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं। योग संगठनों के मुख्य पदाधिकारी सुबह-शाम  गूगल मीट ऐप, फेसबुक, यूट्यूब  व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोगों को योग की शिक्षा दे कर लोगों को योग के लिए तैयार कर रहे हैं। उनकी रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का अभ्यास करा रहे है। अमरदीप ने बताया कि 21 जून को भी ऑनलाइन योग क्लास से शहर के अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए अभी से शुरुआत हो चुकी है। योग दिवस के उपलक्ष्य में युवाओं के बीच ऑनलाइन योग प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी ताकि युवाओं को योग से जोड़ा जाए।\n\n-------------\n\nनिशा ठाकुर\n\n\n
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed