फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   भाजपाइयों ने मनाई बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती

भाजपाइयों ने मनाई बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
भाजपाइयों ने मनाई बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती
भाजपाइयों ने मनाई बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती
विज्ञापन


गाजियाबाद। रविवार को भाजपा के नेहरूनगर स्थित महानगर कार्यालय पर बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर की 128वीं जयंती मनाई गई। बाबा साहेब की प्रतिमा पर भाजपा सांसद प्रत्याशी वीके सिंह, राज्यमंत्री अतुल गर्ग, महानगर अध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी, सरदार एसपी सिंह, मृणालिनी सिंह के साथ कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। भाजपाइयों ने नवयुग मार्केट अम्बेडकर पार्क पर भी बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद प्रत्याशी वीके सिंह ने कहा कि बाबा साहेब को भारतीय संविधान का पिता माना जाता है। उन्होंने भारतीय संविधान में निमभन वर्ग के लोगों को समाज में समानता दिलाने के साथ ऊंच नीच को जड़ से खत्म किया। बाबा साहेब का भारत के विकास में बड़ा योगदान रहा है। आधुनिक भारत की नींव रखने वाले बाबा साहेब पूरे देश के हैं, न कि किसी पार्टी के। राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने कहा कि भारतीय समाज, लोकतंत्र व राजनीति में बाबा साहेब का गहरा प्रभाव पड़ा है। भारत को एक स्वतंत्र चुनाव आयोग उनकी ही देन है। इस दौरान हातम सिंह नागर, महानगर उपाध्यक्ष सुशील गौतम, सुरेंद नागर, पार्षद राजीव शर्मा, सोमबीर जाटव, महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, प्रदीप चौहान, संदीप वर्मा, पितांबर पाल, असीम कटारिया, महिम गुप्ता, उदित मोहन गर्ग सहित आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed