{"_id":"5be0a98fbdec2269717a2a73","slug":"21541450127-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूट डायवर्जन भी नहीं आया काम, सड़कों पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूट डायवर्जन भी नहीं आया काम, सड़कों पर लगा जाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 06 Nov 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
गाजियाबाद। धनतेरस पर बाजारों में खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ी तो ट्रैफिक पुलिस का रूट डायवर्जन प्लान भी काम न आया। सड़कों पर भारी तादाद में वाहन लेकर लोग निकले तो अधिकांश मार्गों पर जाम लग गया। मुख्य मार्ग जाम हुए तो लोगों ने अंदरूनी मार्गों से गंतव्य तक जाने का प्रयास किया, इसकी वजह से कॉलोनियों में भी जाम लग गया। दोपहर से देर रात तक मुख्य मार्गों पर हैवी ट्रैफिक के चलते जाम के हालात रहे।
ट्रैफिक पुलिस को सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ने का अंदाजा पहले से ही था, इसके चलते दो दिन पहले ही रूट डायवर्जन प्लान जारी कर सोमवार सुबह 8 बजे से लागू कर दिया गया था। डायवर्जन प्लान के मुताबिक मेरठ रोड से लालकुआं के बीच भारी वाहनों का संचालन बंद कर दिया गया था। चौधरी मोड़ से ठाकुर द्वारा तिराहा के बीच ऑटो-टेंपो का संचालन भी बंद कर दिया गया था। अंबेडकर रोड पर खरीदारी करने वालों की भीड़ को देखते हुए इस मार्ग पर भी ऑटो-टेंपों का संचालन बंद कर दिया गया था। बावजूद इसके दोनों मार्गों पर जाम लगा रहा। बड़ी संख्या में निजी कारें और दुपहिया वाहन इन मार्गों पर पहुंचे तो यातायात व्यवस्था चरमरा गई।
मेरठ रोड और एनएच-9 पर भी रहा जाम
जीटी रोड का ट्रैफिक डायवर्ट कर यातायात पुलिस ने दिल्ली-मेरठ हाइवे, एएलटी रोड और एनएच-9 पर भेज दिया। इसके चलते यहां भी वाहनों का दबाव बढ़ गया और जाम लग गया। मेरठ रोड और एनएच-9 पर शाम को ड्यूटी खत्म होने के वक्त लंबा जाम लग गया। एबीईएस कट, तिगरी कट, विजयनगर बाइपास, इंदिरापुरम में सीआईएसएफ कट समेत शहरी क्षेत्र में जाम के हालात रहे। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
अंदरूनी मार्गों पर भी रहा जाम
मुख्य मार्गों पर जाम लग जाने के कारण लोगों ने वाहन शहर के अंदरूनी मार्गों की ओर मोड़ दिए। एक कालोनी से दूसरी कॉलोनी में जाने के लिए वाहन चालकों ने शहर के अंदरूनी मार्गों का इस्तेमाल किया। इसके चलते अंदरूनी मार्गों पर भी जाम लग गया। सोमवार को होली चाइल्ड चौक, मालीवाड़ा चौक, रमतेराम रोड, शास्त्री नगर, वैशाली सेक्टर-4, सेक्टर-5, राजेंद्र नगर, शालीमार गार्डन समेत अधिकांश कालोनियों के बाजारों में भी जाम लगा रहा।
अंबेडकर रोड समेत शहर के प्रमुख बाजार पुलिस की निगरानी में
गाजियाबाद। धनतेरस से दीपावली तक बाजारों में खरीदारी और भीड़-भाड़ के चलते पुलिस भी अलर्ट हो गई है। एसएसपी वैभव कृष्ण ने अंबेडकर रोड, घंटाघर, चौपला बाजार, तुराबनगर, वैशाली समेत शहर के प्रमुख बाजारों में पुलिस गश्त बढ़ा दी है। अब दीपावली तक शहर के प्रमुख बाजार पुलिस की कड़ी निगरानी में रहेंगे। पुलिस ने दुकानदारों और व्यापारी संगठनों से भी सहयोग की अपील की है।
एसएसपी ने बताया कि धनतेरस पर ज्वेलरी, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों के मार्केट में भीड़ भाड़ ज्यादा रही। इसके चलते इन बाजारों में खास निगरानी की गई है। दीपावली तक पुलिस टीम देर रात तक बाजारों में गश्त करेंगी। सभी थानों के प्रभारियों को खुद बाजारों में गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी सूचना पर अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचेंगे और कॉल को अटेंड करेंगे। उन्होंने बताया कि सभी प्रमुख बाजारों में दुकानदारों को सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए हैं।