फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   तत्काल शुरू हो हिंडन पुल का निर्माण कार्य: डीएम

तत्काल शुरू हो हिंडन पुल का निर्माण कार्य: डीएम

Sun, 18 Mar 2018 01:20 AM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
तत्काल शुरू हो हिंडन पुल का निर्माण कार्य: डीएम
तत्काल शुरू हो हिंडन पुल का निर्माण कार्य: डीएम
विज्ञापन

गाजियाबाद। सेतु निगम बिना किसी देरी के हिंडन पुल का निर्माण कार्य शुरू करें। अगर बिना वजह देरी की जाती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम रितु माहेश्वरी ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में सेतु निगम के अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि शासन से मंजूर मिलने के बाद भी निर्माण क्यों शुरू नहीं किया गया है। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में सिरोरा-सलेमपुर पुल के निर्माण को भी जल्द शुरू करने का निर्देश दिया गया।
डीएम ने बैठक में कहा कि मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के काम में तेजी लाएं। चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लोनी, खोड़ा, साहिबाबाद, विजयनगर और विजयनगर में चिकित्सालय का निर्माण कराने को प्रयास करें। साथ ही आदर्श ग्राम योजना के तहत ग्राम मीरपुर हिंदू में राजकीय महाविद्यालय की स्थापना और एनएच-58 का चौड़ीकरण कराने में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सीएमओ और एसडीएम मोदीनगर खंड विकास अधिकारी को साथ लेकर पीएचसी भोजपुर का निरीक्षण करके रिपोर्ट दें। ताकि भोजपुर पीएचसी का उच्चीकरण शुरू हो सके। पूर्वांचल और उत्तरांचल सांस्कृतिक और सामुदायिक केंद्र के कार्यों को शीघ्र शुरू कराएं। इसके लिए ग्राम नूरनगर में 1600 वर्ग मीटर जमीन को चिन्हित करके शासन से स्वीकृति को भेज दिया है। लोनी विधानसभा के ग्राम सिरोरा सलेमपुर और हिंडन नदी पर आरसीसी पुल का निर्माण शीघ्र कराएं। ताकि लोगों को पुल के निर्माण से राहत मिल सके। बैठक में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग ने डीएम को बताया कि राजमार्ग-58 के चौड़ीकरण को 208 करोड़ का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

मेट्रो निर्माण कार्य के संबंध में डीजीए के अभियंता ने जानकारी दी। अभियंता ने बताया कि दिलशाद गार्डन से नए बस अड्डे तक मेट्रो निर्माण का काम चल रहा है। निर्माण को डीएमआरसी को जनवरी तक 720.91 करोड़ की धनराशि उपलब्ध कराई जा चुकी है। फरवरी में आवास एवं विकास परिषद ने 80 करोड़ की धनराशि उपलब्ध कराई है। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम ने 17 फरवरी को 10 करोड़ दिए हैं। डीएमआरसी को 24 फरवरी तक 810.91 करोड़ की धनराशि उपलब्ध क राई जा चुकी है। इस महीने 15 मार्च को यूपीएसआईडीसी ने फिर 20 करोड़ रुपये दिए हैं। उन्हें जल्द ही डीएमआरसी को दिए जाने की कार्यवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed