{"_id":"5a4a60744f1c1b8e698c4e23","slug":"21514823796-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब जनता से सीधा संवाद करेगी कम्यूनिटिंग पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब जनता से सीधा संवाद करेगी कम्यूनिटिंग पुलिस
Updated Mon, 01 Jan 2018 09:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब जनता से सीधा संवाद करेगी कम्यूनिटिंग पुलिस
बुलंदशहर। जिले की पुलिस अब जनता से सीधा संवाद कर शहर में सांप्रदायिक सौहार्र्द स्थापित करने के लिए कम्युनिटिंग पुलिस का आगाज करने जा रही है। पहले चरण में दो जनवरी से पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के बीच आयोजित क्रिकेट मैच के माध्यम से युवाओं के बीच संवाद स्थापित किया जाएगा।
एसएसपी मुनीराज जी ने पुलिस से आम जनता के बीच बढ़ रही दूरी को पाटने के लिए कम्युनिटिंग पुलिस की पहल की है। इसके माध्यम से अब पुलिस अधिकारी जिले में आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने व छोटी बड़ी सूचनाओं की जानकारी करने के लिए जनता से सीधा संवाद करेंगे। पहले चरण में पुलिस दो जनवरी से पुलिस लाइन में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करने जा रही है। एक सप्ताह तक चलने वाले इस टूर्नामेंट के माध्यम से पुलिस युवाओं से सीधा संवाद करेगी। जिसके तहत जिले से आठ टीमों को आमंत्रित किया गया है। टूर्नामेंट समाप्त होने पर पुलिस अधिकारी स्कूल व कालेजों की तरफ रुख करेंगे और युवाओं व छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद कर उन्हें जागरुक करेंगे। स्कूल व कालेजों में होने वाले संवाद कार्यक्रमों के बाद पुलिस अधिकारी गांवों की तरफ रुख करेंगे और गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद कर जिला मुख्यालय पर आने वाली समस्याओं का वहीं निस्तारण करेंगे। एसएसपी मुनीराज जी ने बताया कि नए साल से कम्युनिटिंग पुलिस की पहल की गई है। पहले खेल के माध्यम से फिर स्कूल व कालेजों में पहुंचकर और फिर गांवो में चौपाल लगाकर आमजनों से सीधा संवाद कर मामलों को खत्म किया जाएगा। साथ ही उन्हें किसी भी संदिग्ध व्यक्ति आदि के बारे में पुलिस को जानकारी देने के लिए भी जागरुक किया जाएगा।