{"_id":"65ce75e9b21bef472c0f01e4","slug":"2100-crore-budget-approved-by-board-executive-ghaziabad-news-c-30-gbd1015-310332-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बोर्ड कार्यकारणी से मिली 2100 करोड़ के बजट को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बोर्ड कार्यकारणी से मिली 2100 करोड़ के बजट को मंजूरी
विज्ञापन
गाजियाबाद। नगर निगम बोर्ड कार्यकारिणी में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 2100 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी गई है। विकास कार्यों और साफ-सफाई पर 1765 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वित्तीय वर्ष 2023-24 की तुलना में इस बार 500 करोड़ रुपये अधिक बजट का प्रावधान किया गया है।
आगामी वित्तीय वर्ष में 1592 करोड़ रुपये प्रस्तावित आय का अनुमान है, जबकि 508 करोड़ रुपये प्रारंभिक अवशेष की राशि को जोड़कर कुल 2100 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। इसकी तुलना में 1765 करोड़ रुपये व्यय का अनुमान है, जबकि 334 करोड़ रुपये अंतिम अवशेष का अनुमान जताया गया है। मौजूदा वित्तीय वर्ष के लिए 1684 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया था। इस बार सबसे ज्यादा स्टांप शुल्क से 150 करोड़, राज्य वित्त आयोग से 400 करोड़, 15वें वित्त आयोग से 300 करोड़, सीएम ग्रिड से 100 करोड़ शासकीय अनुदान एवं अन्य मदों से आय का अनुमान है, जबकि राजस्व से 352 करोड़ रुपये आय का प्रस्ताव है। जिसमें संपत्ति कर से 164 करोड़, जल कर से 98.73 करोड़, सीवर कर से 61.95 करोड़, विज्ञापन कर से 22 करोड़ रुपये आय प्रस्तावित है।
किस पर कितना होगा खर्च (करोड़ रुपये में)
सफाई व्यवस्था 213
सार्वजनिक निर्माण 194
सामान्य प्रशासन एवं कार्मिक 149
जल संभरण एवं निस्तारण 109
उद्यान 60
ऋण भुगतान 80
प्रकाश व्यवस्था 33