फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   आईएमटी गाजियाबाद के एक हिस्से पर कब्जा लेगा जीडीए

आईएमटी गाजियाबाद के एक हिस्से पर कब्जा लेगा जीडीए

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 05:13 PM IST
विज्ञापन
आईएमटी गाजियाबाद के एक हिस्से पर कब्जा लेगा जीडीए
आईएमटी के एक हिस्से पर कब्जा लेगा जीडीए
विज्ञापन

गाजियाबाद। राजनगर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी (आईएमटी) के एक हिस्से पर जीडीए कब्जा लेगा। भाजपा के निगम पार्षद राजेंद्र त्यागी के एलआर कॉलेज की जमीन पर आईएमटी कॉलेज का निर्माण व अधिक भूमि पर अवैध कब्जे के आरोपों के बाद जीडीए की ओर ने मामले की जांच को कमेटी गठित की थी। जीडीए सचिव संतोष कुमार राय की अध्यक्षता में बनी कमेटी के सामने आईएमटी प्रबंधन बृहस्पतिवार को अतिरिक्त कब्जा की गई 10841 वर्ग मीटर जमीन आवंटन के साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद कमेटी ने आईएमटी के 10841 वर्ग मीटर के पास किए गए नक्शे को रद्द कर एक हिस्से पर कब्जा लेने के आदेश जारी किया है।

कमेटी ने साफ किया है कि अगर कॉलेज प्रबंधन 10841 वर्ग मीटर जमीन खरीदना चाहता है तो उससे वर्तमान बाजार मूल्य से वसूली की जाएगी। प्राधिकरण की कमेटी ने आईएमटी प्रबंधन को जमीन संबंधी साक्ष्य उपलब्ध कराने के लिए बृहस्पतिवार को बुलाया था। आईएमटी प्रबंधन केवल जीडीए की ओर से 10841 वर्ग मीटर जमीन संबंधी प्राधिकरण की ओर से पास किए गए नक्शे को ही दिखा सका। आईएमटी प्रबंधन ने अतिरिक्त जमीन के दस्तावेजों के बाबत बाकी जानकारी होने की बात कही। इस पर जांच कमेटी ने नक्शा रद्द करने के साथ जमीन पर कब्जा लेने के आदेश जारी किए हैं। बता दें कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ आईएमटी गाजियाबाद के चेयरमैन हैं।
विज्ञापन


जमीन के मालिकाना हक के बारे में कॉलेज को नहीं पता
आईएमटी मामले की जांच कमेटी के अध्यक्ष जीडीए सचिव संतोष कुमार राय ने बताया कि आईएमटी को 10841 वर्ग मीटर जमीन के मालिकाना हक के साक्ष्य को प्रस्तुत करने के लिए बुलाया गया था। पर उन्होंने जमीन संबंधी कोई जानकारी नहीं होने की बात कही है। कॉलेज के दिए गए साक्ष्यों के बाद जांच को आगे बढ़ाते हुए 10841 वर्ग मीटर जमीन पर कब्जा लेने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जमीन खाली करने के नोटिस के बाद अगर कॉलेज प्रबंधन खुद खरीदने में दिलचस्पी रखता है तो उन्हें वर्तमान बाजार मूल्य के आधार पर जमीन की बिक्री की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलआर कॉलेज की जमीन पर आईएमटी के निर्माण का है आरोप
भाजपा पार्षद राजेंद्र त्यागी ने आईएमटी प्रशासन व एलआर डिग्री कॉलेज प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि आईएमटी कॉलेज एलआर पीजी कॉलेज की जमीन पर बना है। आरोपों में राजनगर में जिस 15 एकड़ जमीन पर आईएमटी गाजियाबाद बना है, उसी जमीन पर एलआर कॉलेज को सीसीएसयू ने स्थायी मान्यता दी है। यह जमीन एलआर पीजी कॉलेज के नाम से सीसीएसयू में अब तक बंधक है। उन्होंने इसकी शिकायत राज्यपाल व मुख्यमंत्री से करते हुए कैग और सीबीआई से जांच की मांग की थी। इसके अलावा उन्होंने 10841 वर्ग मीटर जमीन पर आईएमटी का अवैध कब्जा होने व जीडीए द्वारा नक्शा पास करने का भी आरोप लगाया था। भाजपा पार्षद के आरोपों के बाद जीडीए उपाध्यक्ष कंचन वर्मा ने जीडीए सचिव की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed