फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   बसों के लिए मारामारी, यात्रियों में हुई झड़प

बसों के लिए मारामारी, यात्रियों में हुई झड़प

Tue, 06 Nov 2018 02:05 AM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
बसों के लिए मारामारी, यात्रियों में हुई झड़प
बसों में मची मारामारी, यात्रियों में हुई झड़प
विज्ञापन

साहिबाबाद। त्योहार पर लोगों को आरामदायक सफर और बसों की कमी न होने का दावा करने वाले रोडवज के इंतजाम फेल हो गए। धनतेरस के दिन सुबह से ही कौंशांबी और आनंद विहार बस अड्डे पर घर जाने वाले लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बसें खचाखच भरी होने के कारण यात्रियों के बीच झड़प हुई।
धनतेरस पर कौशांबी और आनंद विहार अंतर्राज्यीय बस अड्डे से एसी, वोल्वो, जनरथ और मल्टी एक्सल बसों का संचालन हुआ। इन सभी बसों की टिकट पहले ही ऑनलाइन बुक हो चुकी थीं। इसकी वजह से इन बसों में यात्रियों को नहीं चढ़ाया गया। ऑफ लाइन चलाई गईं अतिरिक्त जनरथ बसों में भी लोगों को सीट नहीं मिली। कुछ ही मिनटों में बस अड्डे पर भी टिकट बुक हो गए, इसकी वजह से यात्रियों की फजीहत हुई। यात्रियों को साधारण बसों का रुख करना पड़ा लेकिन यात्रियों की संख्या ज्यादा होने की वजह से इनमें भी ज्यादातर यात्रियों को जगह नहीं मिली। सिर्फ रोडवेज ही नहीं बल्कि प्राइवेट बसों में भी बुरा हाल रहा। यात्रियों में झड़प हुई। आरएम एके सिंह ने बताया कि ऑन डिमांड बसें लगाई जा रही हैं। यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए 50 से अधिक अतिरिक्त बसें उतारी गई हैं।
विज्ञापन


बच्चों और महिलाओं को हुई परेशानी
भीड़ की वजह से साधारण बसों में चढ़ने में महिलाओं और बच्चों को काफी परेशानी हुई। महिलाएं बस अड्डे पर बसों को इंतजार करती दिखीं। हालांकि बाद में बस स्टाफ ने महिला यात्रियों की मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed