फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   जाम मुक्त होर्गा ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे

जाम मुक्त होर्गा ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे

Fri, 13 Apr 2018 12:56 AM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
जाम मुक्त होर्गा ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे
जाम मुक्त होर्गा ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे
विज्ञापन

गाजियाबाद। दिल्ली समेत एनसीआर क्षेत्र को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे को जल्द ही खोला जाना है। एक्सप्रेस-वे पर दिन रात काम चल रहा है। अहम बात यह है कि 132 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे पर सड़क के बीच में टोल नहीं वसूला जाएगा। इसका असर यह होगा कि टोल की वजह से जाम नहीं लगेगा। एक्सप्रेस-वे पूरी तरह से जाम मुक्त होगा। चढ़ते वक्त कहीं कोेई टोल नहीं देना पड़ेगा। यातायात का लुत्फ उठाने के बाद जैसे ही आप एक्सप्रेस-वे से यात्री उतरेंगे तब टोल देना होगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने एक्सप्रेस-वे को खास तरह डिजाइन किया है।


सोनीपत से लेकर पलवल तक एक्सप्रेस-वे दो मुख्य टोल प्लाजा बनाए गए हैं। पहला मुख्या टोल प्लाजा सोनीपत और दूसरा पलवल (हरियाणा) में बनाया है। इनके अलावा छह अन्य जगहों पर टोल बनाए गए हैं। सबसे खास बात यह है कि जहां कहीं से भी आप एक्सप्रेस-वे पर चढ़ेंगे वहां से आपको एक टोकन दिया जाएगा। आगे जहां कहीं पर भी आप उतरेंगे, वहां पर टोकन देने के बाद दूरी निर्धारित हो जाएगी और फिर उसी के हिसाब से टोल टैक्स चुकाना होगा। एनएचएआई का मानना है कि यह ग्रीन एक्सप्रेस-वे हैं, जिस पर बेहतर व जाम मुक्त यातायात व्यवस्था का लुत्फ उठाने के बाद ही टोल टैक्स देना होगा। मुख्य सड़क पर कहीं कोई जाम न लगे इसलिए एक्सप्रेस-वे पर चढ़ने व उतरने के लिए बनाए गई रोटरी पर टोल प्लाजा व टोकन केंद्रों की व्यवस्था की गई है, जो मुख्य रोड से करीब 100 मीटर दूरी पर बनाए गए हैं ताकि टोल के चलते मुख्य मार्ग पर जाम न लगे। टोल पर स्मार्ट व्यवस्था की जाएगा, जिसमें टैक्स अदा करने में ज्यादा समय नहीं लेगा।
विज्ञापन

यहां होंगे एंट्री प्वाइंट व टोल प्लाजा
जगह किमी
मुख्य टोल प्लाजा (सोनीपत) 5.5
मवीकला (बागपत) 15.36
दुहाई (गाजियाबाद) 44.512
डासना (गाजियाबाद) 52.192
बिल अकबरपुर (नोएडा) 72.724
फतेहपुर रामपुर 83.005
मौजपुर (फरीदाबाद) 108.57
मुख्य टोल प्लाजा (पलवल) 132.085
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed