{"_id":"64691c6e46aa6105fd0ab9b4","slug":"2000-note-started-getting-deposited-in-accounts-before-exchange-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-112051-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बदलने से पहले खातों में जमा होने लगा दो हजार का नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बदलने से पहले खातों में जमा होने लगा दो हजार का नोट
विज्ञापन
फोटो
बदलने से पहले खातों में जमा होने लगा दो हजार का नोट
- एक दिन में 15 करोड़ रुपये जमा होने का अनुमान
- 23 से प्रति व्यक्ति बैंकों में दो हजार के दस नोट बदल सकेगा
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। दो हजार का नोट चलन से बाहर होने के बाद शनिवार को बैंकों में लोग पहुंचने लगे। अग्रणी बैंक प्रबंधक (एलडीएम) हिमांशु शेखर तिवारी की मानें तो लोगों ने अपने खातों में दो हजार के नोट जमा कराए। एक दिन में करीब 15 करोड़ रुपया खातों में जमा हुआ। बाजारों में भी लोग नोट को चलाने के लिए पहुंचे लेकिन दुकानदारों ने दो हजार का नोट नहीं लिया। बैंकों में गुलाबी नोट 23 मई से बदले जाएंगे। इसके लिए अलग काउंटर बनाने की भी तैयारी है।
जिले में सरकारी और निजी 30 बैंक हैं। इन बैंकों की करीब 467 शाखाएं संचालित हो रही हैं। सुबह बैंक खुलने के बाद दो हजार के नोट जमा करने लोग पहुंचने लगे। बैंकों ने रुपये जमा करके जमाकर्ता को रसीद दी। एलडीएम ने बताया कि रिजर्व बैंक आफ इंडिया की ओर से कहा गया है कि 23 मई से लोग रोजाना दो हजार के दस नोट तक किसी भी बैंक में बदल सकते हैं। सभी बैंकों को निर्देश दिए गए हैं कि आरबीआई की गाइड लाइन के अनुसार नोट बदलने और जमा करने का काम करें। जमा करने वाले की केवाईसी चेक की जाएगी। नोट बदलने वाले को आधार कार्ड दिखाना होगा। बैंकों में ग्राहकों को दिक्कत न हो इसके लिए काउंटर की व्यवस्था की जा रही है। सीनियर सिटीजन और महिलाओं के लिए अगल से व्यवस्था होगी।
दुकानदारों ने नहीं लिए दो हजार के नोट
विजयनगर निवासी जानकी बिष्ट ने तुराबनगर में बेटी के लिए सूट लेने पहुंची थीं। उन्होंने 1678 रुपये का सूट लिया। दुकानदार को 2000 का नोट दिया लेकिन दुकानदार ने नोट लेने से इन्कार कर दिया। दुकानदार ने कहा या तो पांच-पांच सौ के नोट दो या फिर पेटीएम या गूगल पे पर भुगतान कर दो। रुपये नहीं होने पर वह वापस चली गईं। आंबेडकर रोड निवासी लक्ष्मण शर्मा ने बताया कि उन्होंने किराना मंडी के सामने अपनी बाइक की सर्विसिंग कराई और उसमें कुछ पार्ट्स लगवाए। दुकानदार ने 1367 रुपये का बिल बनाया। दो हजार की नोट दिया तो दुकानदार ने मना कर दिया। बाइक छोड़कर घर जाकर पांच-पांच सौ के नोट ले आए और भुगतान किया।
विज्ञापन
अखिल भारतीय व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष संजय बिंदल ने बताया कि शनिवार को बाजार में काफी संख्या में लोग दो हजार का नोट लेकर आए थे लेकिन किसी दुकानदार ने नोट नहीं लिया। लोग परेशान रहे। अचानक से दो हजार के नोट के चलन पर रोक लगने से लोगों को परेशानी हो रही है। कम से कम छह महीने का समय दिया जाना चाहिए था।
ऐसे बदले जाएंगे नोट
23 मई से नोट बदलने की प्रक्रिया होगी शुरू
किसी भी बैंक ब्रांच में बदल सकेंगे दो हजार के नोट
नोट बदलने के लिए आधार कार्ड होगा जरूरी
एक दिन में 10 नोट बदल सकेंगे लोग
नोट खाते में जमा करने के लिए केवाईसी है अनिवार्य