फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   20 trains canceled, short terminated at several Ghaziabad

20 ट्रेनें रद्द, कई को गाजियाबाद में किया शार्ट टर्मिनेट

Mon, 15 Aug 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Mon, 15 Aug 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
20 trains canceled, short terminated at several Ghaziabad
ट्रेन
 यमुना का जलस्तर बढ़ने से लोहे के पुल को ट्रेनों के संचालन के लिए बंद कर दिया गया। इसके चलते दूसरे दिन रविवार को भी यात्रियों को फजीहत झेलनी पड़ी। रविवार को गाजियाबाद रूट की कई ईएमयू समेत 20 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन


पुरानी दिल्ली से चलने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों को रूट डायवर्जन कर नई दिल्ली के रास्ते गाजियाबाद की ओर भेजा गया। इसकी वजह से ट्रेनों का शेड्यूल गड़बड़ा गया। वहीं सद्भावना समेत कई ट्रेनों को गाजियाबाद में टर्मिनेट कर यहीं से वापस भेजा गया। गाजियाबाद स्टेशन पर यात्रियों को दिन भर परेशानियों से जूझना पड़ा।
विज्ञापन


ट्रेनों का इंतजार कर बेहाल हुए यात्री
दिल्ली में ट्रेनों का संचालन गड़बड़ा जाने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। 15 अगस्त और रविवार की छुट्टी मनाने घर जाने के लिए स्टेशन पहुंचे यात्रियों का आधा दिन स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार में ही बीत गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को सिक्क्मि महानंदा 11 घंटे, लिच्छवी एक्सप्रेस 16 घंटे, सद्भावना एक्सप्रेस 7 घंटे, अवध-असम एक्सप्रेस एक घंटे, सुल्तानपुर एक्सप्रेस 21 घंटे लेट रही। इसके अलावा सीमांचल एक्सप्रेस 11 घंटे, आनंद विहार-इलाहाबाद स्पेशल 5:50 घंटे, लोकनायक एक्सप्रेस 3 घंटे, लिच्छवी (डाउन) 16 घंटे और कोलकाता एक्सप्रेस 5:30 घंटे लेट रही।

यह ट्रेनें रहीं कैंसल
गाजियाबाद से दिल्ली, नई दिल्ली के बीच चलने वाली ईएमयू 64445, 64443, 64407, 64439, 64507, 64108, 64612, 64411, 64401, 64417 के अलावा 14522 अंबाला-दिल्ली पैसेंजर, 14546 सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर भी रद्द रही।

गाजियाबाद में शार्ट टर्मिनेट की गईं ट्रेनें
शाहजहांपुर-दिल्ली पैसेंजर 54075 को हापुड़ में टर्मिनेट कर दिया गया। इसके अलावा 64558 को मेरठ में, लिच्छवी एक्सप्रेस 14005 को गाजियाबाद में, ईएमयू 64103 को शाहदरा में, 64109 को गाजियाबाद में, 54472 को साहिबाबाद में, उत्तराखंड संपर्क क्रांति को गाजियाबाद में शॉर्ट टर्मिनेट कर दिया गया। इन ट्रेनों का संचालन यहीं से किया गया ।

वैशाली एक्सप्रेस में भीड़ के कारण गिरा युवक
रविवार को गाजियाबाद स्टेशन पर भीड़ इतनी ज्यादा थी कि यात्रियों को ट्रेनों में चढ़ने की जगह नहीं मिली। दोपहर करीब सवा बजे वैशाली एक्सप्रेस प्लेटफार्म पर पहुंची तो लखनऊ जाने वाला युवक विशाल बैग लेकर ट्रेन में सवार होने के लिए दौड़ा।


ट्रेन के गेट पर भीड़ इतनी थी कि उसे चढ़ने की जगह न मिली और संतुलन बिगड़ने से वह गिर गया। उसकी ट्रेन छूट गई। नोएडा की आईटी कंपनी में जॉब करने वाले विशाल ने इसकी शिकायत स्टेशन मास्टर के कार्यालय में की। यहां उसे फर्स्ट एड देकर दूसरी ट्रेन से भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed