फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   20 thousand youths will vote for the first time

20 हजार युवा पहली बार डालेंगे वोट

Thu, 17 Nov 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Thu, 17 Nov 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
20 thousand youths will vote for the first time
वो‌टिंग - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव-2017 में गाजियाबाद के 20 हजार से ज्यादा युवा पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदाता पुनरीक्षण सूची के विशेष अभियान के दौरान इस बार गाजियाबाद के 20216 ऐसे युवाओं ने अपना वोटर कार्ड बनवाने का आवेदन किया है, जिनकी उम्र 18-19 साल है।
विज्ञापन


जनपद के प्रभारी निर्वाचन एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम रंजन सिंह ने यह जानकारी दी है।  उन्होंने बताया कि मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण अभियान 15 नवंबर तक गाजियाबाद में चलाया गया था। इसमें घर-घर जाकर बीएलओ ने लोगों से आवेदन लिए थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस बार 20216 नए युवाओं ने मतदाता पहचान पत्र के लिए आवेदन किया है। निर्वाचन प्रभारी ने बताया कि इस बार चले अभियान में 108791 नए मतदाताओं ने आवेदन किया था। जबकि 61493 मतदाताओं का नाम सूची से काटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में गाजियाबाद के 2574314 अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। एडीएम प्रशासन ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि  अभियान के दौरान 8462 मतदाताओं ने अपने पूर्व के विवरण की त्रुटियों में सुधार के लिए आवेदन किया है।

उन्होंने कहा है कि प्रत्येक आवेदनकर्ता को जल्द ही मतदाता पहचान पत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए बीएलओ को ही ड्यूटी सौंपी जाएगी।  प्रत्येक मतदाता का पहचान पत्र उसके घर पर ही पहुंचाया जाएगा।

4256 दिव्यांगों ने भी किया आवेदन
मतदाता सूची पुनरीक्षण विशेष अभियान के दौरान इस बार 4256 दिव्यांगों ने भी आवेदन किया है। सबसे ज्यादा दिव्यांग मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले हैं। यहां 230 मतदेय स्थलों पर 1366 दिव्यांग अपनी मनपंसद सरकार के लिए मतदान करेंगे।


इसी प्रकार लोनी के 192 मतदेय स्थलों पर 637, मुरादनगर विधानसभा के 236 मतदेय स्थल 744, साहिबाबाद के 434 मतदेय स्थलों पर 964, गाजियाबाद के154 मतदेय स्थलों पर 332 और धौलाना (आंशिक) के 100 मतदेय स्थलों पर 213 दिव्यांग अपनी पसंद की सरकार चुनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed