{"_id":"678ff3aa67a980297205fee7","slug":"20-thousand-rupees-from-property-dealer-inspector-arrested-for-taking-bribe-ghaziabad-news-c-30-gbd1016-558350-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: प्रॉपर्टी डीलर से 20 हजार रुपये \nकी रिश्वत लेते दरोगा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: प्रॉपर्टी डीलर से 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते दरोगा गिरफ्तार
विज्ञापन
गाजियाबाद। मेरठ की एंटी करप्शन टीम ने अंकुर विहार थाने में तैनात दरोगा मुन्ना लाल सागर को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। धोखाधड़ी और जानलेवा हमले के आरोपी ने मुकदमे में से नाम निकालने की एवज में दरोगा पर 50 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर एंटी करप्शन विभाग में शिकायत की थी। निरीक्षक योगेंद्र कुमार ने आरोपी दरोगा के खिलाफ ट्रॉनिका सिटी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
मेरठ एंटी करप्शन टीम के निरीक्षक योगेंद्र कुमार ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर कृपाल सिंह निवासी बेहटा हाजीपुर लोनी बाॅर्डर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि विकास कुमार ने उनके खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे से उनका नाम निकालने की एवज में अंकुर विहार थाने में तैनात दरोगा मुन्ना लाल सागर ने 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। मंगलवार को 15 सदस्यीय टीम कृपाल सिंह के साथ अंकुर विहार थाने पहुंची।
जहां कृपाल सिंह ने दरोगा को रुपये लेकर आने की बात कही। दरोगा मुन्ना लाल ने कृपाल सिंह को थाने के बाहर ही खड़े रहने को कहा। थाने के बाहर आए दरोगा मुन्ना लाल को कृपाल सिंह ने 20 हजार रुपये थमा दिए। रुपये जैकेट के नीचे वाली जेब में रखते समय टीम ने दरोगा को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने दरोगा से पूछताछ कर ट्रॉनिका सिटी थाना पुलिस को सौंप दिया है।
विज्ञापन
.....
ये था मामला
विकास कुमार ने अंकुर विहार थाने में दर्ज मुकदमे में बताया कि उन्होंने पूनम मिश्रा से 4.10 लाख रुपये में प्लॉट खरीदा था। पूनम मिश्रा को कृपाल सिंह ने बैनामा कराया था। कृपाल सिंह ने दिल्ली के मोहल्ला मौजपुर निवासी हिफ्तपुर रहमान से पावर ऑफ अटॉर्नी कराकर प्लॉट की बिक्री की थी। विकास का आरोप है कि आरोपियों ने खरीदे गए प्लॉट पर कब्जा नहीं दिया। पैसे वापस मांगने पर कृपाल सिंह व उनकी पत्नी, पूनम मिश्रा, हिफ्तपुर रहमान और सचिन कुमार ने जान से मारने की धमकी दी और 4.10 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। प्रॉपर्टी डीलर कृपाल सिंह और उनकी पत्नी का मुकदमे में से नाम निकालने की एवज में दरोगा मुन्नालाल ने 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।
मेरठ की एंटी करप्शन ने दरोगा को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। मामले की जांच कर दरोगा के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। - सुरेंद्रनाथ तिवारी, डीसीपी ग्रामीण