फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   20 huts uprooted due to storm, 50 laborers buried under debris

Ghaziabad News: तूफान से 20 झोपड़ियां उखड़ी, 50 मजदूर मलबे में दबे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
20 huts uprooted due to storm, 50 laborers buried under debris
रिस्तल गांव में बिजली के खंभे टूटे, पेड़ भी गिरे
विज्ञापन

लोनी। रिस्तल गांव में रविवार शाम आए तूफान से ईंट भट्ठे के पास बनी करीब 20 झोपड़ियां उखड़ गई। झोपड़ियों के मलबे में दब कर करीब 50 से अधिक मजदूर और उनके परिजन घायल हो गए हैं। एक बच्ची के सिर में चोट लगी है। तूफान से गांव के बिजली के खंभे टूटे और पेड़ भी गिर गए।
रविवार शाम तेज तूफान रिस्तल गांव में आया। वहीं, ईंट के भट्ठे पर बागपत और बुढ़ाना से मजदूरों ने ईंट और छप्पर से झोपड़ियां बना रखी हैं। मजदूर अपने परिजनों के साथ इन झोपड़ियों में रहते हैं। वहीं, रविवार शाम को आए तेज तूफान में मजदूरों की झोपड़ियां उड़ने लगी। तूफान से बचने के लिए मजदूर महिला और बच्चों को लेकर झोपड़ियों में चले गए थे। झोपड़ियों में खड़ी दीवार तूफान के चलते गिर गई। दीवार के मलबे में दबकर 50 से अधिक युवक, महिलाएं और बच्चे घायल हो गए। तूफान जाने के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। मलबा गिरने से इशरत(12) के सिर में चोट लग गई। इशरत को अस्पताल में भर्ती कराया। इशरत के सिर में 15 टांके आए है। करीब 50 महिलाओं और युवकों को गुम चोट आई है।
विज्ञापन

8 बिजली के खंभे टूटे, ऊर्जा निगम ठीक करने में लगा
तूफान इतना तेज था कि रिस्तल गांव से महमूदपुर गांव की तरफ जाने वाले रास्ते में करीब 8 बिजली के खंभे टूट गए। समय रहते ऊर्जा निगम ने लाइट को बंद कर दिया। तूफान के बाद ऊर्जा निगम के कर्मचारी लाइट को ठीक करने में जुट गए। गांव के कुछ हिस्सों में लाइट नहीं आई। अधिशासी अभियंता नीरज कुमार यादव ने बताया कि 8 बिजली के खंभे उखड़ गए हैं। 33 और 11 केवी लाइन क्षतिग्रस्त हुई है। टीम द्वारा ठीक कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed