फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   192 Oyo hotels and lodges running without registration sealed

Ghaziabad News: बिना पंजीकरण के चल रहे 192 ओयो होटल व लॉज किए सील

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
192 Oyo hotels and lodges running without registration sealed
गाजियाबाद। अवैध ढंग से चल रहे ओयो होटल, लॉज और गेस्ट हाउस की शिकायत पर सोमवार को कमिश्नरेट पुलिस ने शहर, देहात और हिंडन क्षेत्र में निरीक्षण किया। जांच में बिना पंजीकरण संचालित 192 प्रतिष्ठानों को सील कर दिया गया है। इसमें नगर क्षेत्र में 56, देहात में 54 और हिंडन जोन में 82 ओयो होटल, गेस्ट हाउस और लॉज शामिल हैं।
विज्ञापन

ओयो होटल, लॉज और गेस्ट हाउस जैसे व्यावसायिक संस्थाओं के संचालन के लिए इन्हें सराय एक्ट के तहत पंजीकरण करवाना अनिवार्य होता है। पुलिस जांच में सामने आया है कि ऑनलाइन बुक होने वाले ओयो होटल और लॉज बगैर पंजीकरण के संचालित हैं। सर्विस प्रोवाइडर के नाम पर इनमें अनैतिक गतिविधियां पाई गई हैं। इसमें कई तो आवासीय क्षेत्रों में चल रहे हैं, जहां पर व्यावसायिक गतिविधियों की अनुमति भी नहीं है।
विज्ञापन

डीसीपी सिटी राजेश कुमार की निगरानी में विशेष अभियान चलाकर नगर पुलिस ने सुबह 10 से चार बजे तक 122 ओयो होटल और लॉज का निरीक्षण किया। इनमें से 56 को सील किया। जबकि देहात क्षेत्र में डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी के नेतृत्व में थाना पुलिस की टीमों ने 108 होटल का निरीक्षण किया और बगैर पंजीकरण वाले 54 ओयो होटल और लॉज को सील किया। ट्रांस हिंडन डीसीपी निमिष पाटिल के नेतृत्व में टीमों ने 160 होटल का निरीक्षण किया और 82 पर सीलिंग की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसीलिए निगरानी जरूरी

सराय एक्ट में पंजीकरण न होने के चलते इनमें कोई रिकाॅर्ड नहीं होता। इससे जवाबदेही तय करने में भी दिक्कत होती है। यहां रुकने वाले व्यक्तियों या मेहमानों के पहचान पत्र न लिए जाने, सीसीटीवी न होने जैसी अनियमितताएं भी सामने आती हैं। इससे किसी घटना की स्थिति में दोषियों की पहचान मुश्किल होती है। बहुत बार औचक छापों में देह-व्यापार के मामले या अपराधियों के रुकने के भी मामले सामने आए हैं। अग्नि सुरक्षा के मानक भी पूरे नहीं होते हैं।


नगर और मोदीनगर में पकड़ा जा चुका है देह व्यापार

नगर कोतवाली क्षेत्र के बजरिया चौकी स्थित होटल क्विज, होटल डबल ट्री, होटल शुभम, होटल आर्यदीप, होटल पार्क टाउन में देह व्यापार का भंडाफोड़ हो चुका है। यहां दिल्ली-एनसीआर से युवतियों को नौकरी के बहाने बुलाकर होटल मालिक उनसे देह व्यापार कराते थे। विजयनगर के आंबेडकर नगर क्षेत्र के ओयो होटल और लॉज में पुलिस ने देह व्यापार की शिकायत पर छापे मारे थे। इस दौरान तीन युवती व तीन युवकों को हिरासत में लिया गया था। साथ ही दो होटल मालिक व प्रबंधक समेत छह को गिरफ्तार किया था। इस दौरान सनराइज गेस्ट हाउस को सीज कर दिया गया था। निवाड़ी पुलिस ने अभियान चलाकर सात होटलों पर देह व्यापार पकड़ा था।



बयान
होटलों की जांच कराई गई है। जांच में 192 होटल और लॉज बिना पंजीकरण के संचालित पाए गए, जिन्हें सील कर दिया गया है। इनमें ओयो होटल और लॉज की संख्या सबसे ज्यादा है।
- राजेश कुमार सिंह, डीसीपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed