{"_id":"5ad5e3294f1c1b5c098b5109","slug":"191523966761-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भव्य कैलाश मानसरोवर भवन का नक्शा पास, जल्द शुरू होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भव्य कैलाश मानसरोवर भवन का नक्शा पास, जल्द शुरू होगा काम
Updated Tue, 17 Apr 2018 05:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भव्य कैलाश मानसरोवर भवन का नक्शा पास, जल्द शुरू होगा काम
गाजियाबाद। इंदिरापुरम शक्तिखंड-चार में भव्य कैलाश मानसरोवर भवन बनने की बड़ी बाधा पार हो गई है। यूपी धर्मार्थ विभाग की ओर से दिए गए नक्शे पर जीडीए उपाध्यक्ष रितु माहेश्वरी ने मुहर लगा दी है। अब 9000 वर्ग मीटर जमीन पर चार मंजिला भव्य कैलाश मानसरोवर भवन बनेगा। यह भवन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। यहां 300 से अधिक लोगों के रुकने की व्यवस्था होगी। अगले महीने से काम शुरू होने की उम्मीद है।
यूपी धर्मार्थ विभाग की ओर से भवन के निर्माण संबंधी प्रक्रिया अब शुरू कर दी जाएगी। नक्शा पास होने से पहले प्राधिकरण ने इसमें से 9000 वर्ग मीटर जमीन का ले-आउट प्लान संशोधित कर धर्मार्थ विभाग को आवंटन-पत्र जारी कर दिया है। वहीं, धर्मार्थ विभाग ने भी भूखंड की कीमत की 25 फीसदी धनराशि 12.60 करोड़ प्राधिकरण में जमा करा दी है। नियमानुसार 25 फीसदी राशि जमा कराने के बाद सेल एग्रीमेंट खरीदार के नाम कर दिया जाता है। इसके बाद जमीन का कब्जा भी दे दिया गया है। धर्मार्थ विभाग ने बाकी राशि अप्रैल के आखिर तक प्राधिकरण में जमा कराने की बात कही है। सूत्रों के मुताबिक धर्मार्थ विभाग की ओर से प्राधिकरण को एक मुश्त बाकी राशि दी जा सकती है।
ग्राउंड फ्लोर पर होगा डायनिंग, सेमिनार व प्रशासनिक ब्लॉक
भवन के नक्शे के मुताबिक ग्राउंड फ्लोर पर डायनिंग हॉल, किचन, सेमिनार हॉल, प्रशासनिक भवन, मेडिकल रूम के साथ फायर कंट्रोल रूम होगा। भवन के चारों ओर बाउंड्री वॉल की जाएगी। बेसमेंट में करीब 100 वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
दो, तीन और चार सीटर होंगे शयन कक्ष
नक्शे में प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ तल पर दो, तीन और चार सीटर शयन कक्ष होंगे। इनमें 300 से अधिक लोगों के रुकने की व्यवस्था होगी। प्रथम तल पर तीन व चार सीटर, द्वितीय तल पर तीन व चार सीटर, तृतीय तल पर दो, तीन व चार सीटर, और चतुर्थ तल पर दो, तीन व चार सीटर शयन कक्ष होंगे।
योग, मेडिटेशन के साथ कैफे की होगी सुविधा
कैलाश मानसरोवर में श्रद्धालुओं के लिए तीसरे तल पर योग केंद्र की सुविधा होगी। चतुर्थ तल पर मेडिटेशन पैवेलियन होगा, जहां लोग ध्यान लगा सकेंगे। दूसरे तल पर खानपान के लिए कैफे भी होगा।
वर्जन
कैलाश मानसरोवर भवन के नक्शे को जीडीए उपाध्यक्ष ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। भूखंड की बकाया राशि भी धर्मार्थ विभाग की ओर से जल्द जमा कराने की बात कही गई है।
- इश्तियाक अहमद, चीफ एरिया टाउन प्लानर, जीडीए