{"_id":"5a1db3454f1c1baf678be975","slug":"191511895877-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों के बाद अब अफसरों पर गिरेगी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों के बाद अब अफसरों पर गिरेगी गाज
Updated Wed, 29 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारियों के बाद अब अफसरों पर गिरेगी गाज
सबहेड
अनिवार्य सेवानिवृत्ति के दायरे में हैं जीडीए के कई अफसर
घोटालेबाजी के आरोपों में घिरे कई अफसरों की सूची शासन को भेजी गई
अमर उजाला ब्यूरो
गाजियाबाद। 50 साल से ज्यादा उम्र वाले जीडीए के घोटालेबाज बाबुओं पर कार्रवाई के बाद अब दागी अफसरों की उलटी गिनती शुरू हो गई है। इन अफसरों की सूची बनाकर यूपी शासन को भेजी जा चुकी है। शासन स्तर से ही स्क्रीनिंग के बाद आरोपी अफसरों को अनिवार्य सेवानिवृत्त कर दिया जाएगा।, उधर माना जा रहा है कि जीडीए में तैनात रहे कुछ आईएएस-पीसीएस अफसरों को भी अनिवार्य सेवानिवृत्त किया जा सकता है।
जीडीए वीसी रितु माहेश्वरी ने बताया कि सोमवार को जिन 11 बाबुओं और सुपरवाइजर को अनिवार्य सेवानिवृत्त किया गया था, वह सभी अकेंद्रीयत कर्मचारी थे। ऐसे में उनके खिलाफ सीधे यहीं से कार्रवाई की गई। जीडीए में कई कर्मचारी/अधिकारी केंद्रीयत सेवा के हैं। ऐसे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची तैयार करके शासन को भेजी गई है, जिनकी उम्र 50 साल से अधिक है। शासन स्तर से ही इन सभी की सर्विस बुक की जांच की जाएगी। सर्विस बुक में बैड एंट्री वाले अफसरों और कर्मचारियों को शासन स्तर से ही अनिवार्य सेवानिवृत्त किया जाएगा। जीडीए वीसी की मानें तो ऐसे करीब 150 अफसरों और कर्मचारियों की सूची शासन को भेजी गई है, जोकि केंद्रीयत सेवा से हैं। इनमें से सौ से ज्यादा अफसर और कर्मचारी अब यहां से अन्य जगह ट्रांसफर हो चुके हैं।