{"_id":"58864d3f4f1c1ba333cf43ce","slug":"19-candidates-nominated-by","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 प्रत्याशियों ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Tue, 24 Jan 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
अमर पाल शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नामांकन प्रक्रिया की अंतिम तारीख से एक दिन पहले भाजपा, बसपा, सपा-कांग्रेस समेत कुल 19 प्रत्याशियों ने अपना पर्चा दाखिल किया। इतनी बड़ी संख्या में नामांकन दाखिल होने के चलते कलक्ट्रेट में सुबह से शाम तक प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भीड़ लगी रही।
सोमवार सुबह लोनी, साहिबाबाद, गाजियाबाद, मुरादनगर और मोदीनगर से विभिन्न राजनीतिक दलों के घोषित प्रत्याशियों के साथ ही कई अन्य छोटे दलों और निर्दलीय प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल करने कलक्ट्रेट पहुंचे।
समर्थकों और गाड़ियों की लंबी लाइन के बीच कई प्रत्याशी पर्चा भरने पहुंचे थे। कुछ प्रत्याशी अपने साथ ढोल-नगाडे लेकर पहुंचे थे। समर्थकों की भारी भीड़ की उम्मीद प्रशासन को भी थी। इसी के चलते कलक्ट्रेट परिसर में जबरदस्त सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
त्रिचक्रीय सुरक्षा जांच के बाद ही प्रत्याशियों को कलक्ट्रेट में एंट्री दी गई। सुबह 11 बजे से शुरू हुआ नामांकन का यह दौर तीन बजे के बाद तक भी चला।
इन प्रत्याशियों ने किया नामांकन:
गाजियाबाद विधानसभा:
प्रत्याशी/ पार्टी
अतुल गर्ग भाजपा
किरन शर्मा सर्व सम्भाव पार्टी
मतलूब अहमद बहुजन मुक्ति पार्टी
साहिबाबाद विधानसभा:
अमरपाल शर्मा सपा-कांग्रेस गठबंधन
जलालुद्दीन बसपा
परवेज पाशा एआईएमआईएम
राकेश निर्दलीय
अशोक कुमार शर्मा राष्ट्रीय जनता पार्टी
नवनीत शर्मा निर्दलीय
राजीव शर्मा निर्दलीय
संगीता त्यागी निर्दलीय
मोदीनगर विधानसभा:
अविनाश निर्दलीय
मुरादनगर विधानसभा:
अजितपाल त्यागी भाजपा
रोहताश सिंह चौहान नेशनल यूथ पार्टी
लोनी विधानसभा:
जाकिर अली बसपा
नंदकिशोर भाजपा
अमित प्रजापति हिंदु रक्षा द ल
नसीम सुखी समाज
गीता देवी निर्दलीय (रालोद प्रत्याशी मदन भैया की पत्नी)
मदन भैया के सामने उनकी पत्नी ने ठोंकी ताल
गाजियाबाद। लोनी विधानसभा सीट से रालोद प्रत्याशी मदन भैया के सामने उनकी पत्नी गीता देवी ने भी चुनावी ताल ठोक दी है। शनिवार को ही मदन भैया ने रालोद प्र्रत्याशी के रूप में नामांकन किया था। सोमवार को उनकी पत्नी गीता देवी भी अपने समर्थकों समेत कलक्ट्रेट पहुंची। गीता देवी का कहना था कि निर्दलीय रूप से चुनाव लड़ेंगी।
जमकर बजे ढोल नगाडे़, अब देना होगा हिसाब
कलक्ट्रेट में सोमवार को नामांकन दाखिल करने पहुंचे कुछ प्रत्याशी अपने साथ ढोल नगाड़े लेकर पहुंचे थे। जलूस के रूप में ढोल लेकर पहुंचे ऐसे प्रत्याशियों की अब निर्वाचन विभाग के अधिकारी जानकारी जुटा रहे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम निधि केसरवानी का कहना है कि रिपोर्ट मिलने के बाद ढोल का खर्च संबंधित प्रत्याशियों के चुनाव खर्च में ही जोड़ा जाएगा।