फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   19 candidates nominated by

19 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Tue, 24 Jan 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Tue, 24 Jan 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
19 candidates nominated by
अमर पाल शर्मा - फोटो : अमर उजाला
नामांकन प्रक्रिया की अंतिम तारीख से एक दिन पहले भाजपा, बसपा, सपा-कांग्रेस समेत कुल 19 प्रत्याशियों ने अपना पर्चा दाखिल किया। इतनी बड़ी संख्या में नामांकन दाखिल होने के चलते कलक्ट्रेट में सुबह से शाम तक प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भीड़ लगी रही। 
विज्ञापन


सोमवार सुबह लोनी, साहिबाबाद, गाजियाबाद, मुरादनगर और मोदीनगर से विभिन्न राजनीतिक दलों के घोषित प्रत्याशियों के साथ ही कई अन्य छोटे दलों और निर्दलीय प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल करने कलक्ट्रेट पहुंचे।
विज्ञापन


समर्थकों और गाड़ियों की लंबी लाइन के बीच कई प्रत्याशी पर्चा भरने पहुंचे थे। कुछ प्रत्याशी अपने साथ ढोल-नगाडे लेकर पहुंचे थे। समर्थकों की भारी भीड़ की उम्मीद प्रशासन को भी थी। इसी के चलते कलक्ट्रेट परिसर में जबरदस्त सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्रिचक्रीय सुरक्षा जांच के बाद ही प्रत्याशियों को कलक्ट्रेट में एंट्री दी गई। सुबह 11 बजे से शुरू हुआ नामांकन का यह दौर तीन बजे के बाद तक भी चला।

इन प्रत्याशियों ने किया नामांकन:

गाजियाबाद विधानसभा:
प्रत्याशी/             पार्टी
अतुल गर्ग            भाजपा
किरन शर्मा            सर्व सम्भाव पार्टी
मतलूब अहमद        बहुजन मुक्ति पार्टी

साहिबाबाद विधानसभा:
अमरपाल शर्मा        सपा-कांग्रेस गठबंधन
जलालुद्दीन            बसपा
परवेज पाशा            एआईएमआईएम
राकेश            निर्दलीय
अशोक कुमार शर्मा        राष्ट्रीय जनता पार्टी
नवनीत शर्मा            निर्दलीय
राजीव शर्मा            निर्दलीय
संगीता त्यागी            निर्दलीय

मोदीनगर विधानसभा:
अविनाश            निर्दलीय

मुरादनगर विधानसभा:
अजितपाल त्यागी        भाजपा
रोहताश सिंह चौहान        नेशनल यूथ पार्टी

लोनी विधानसभा:
जाकिर अली            बसपा
नंदकिशोर            भाजपा
अमित प्रजापति        हिंदु रक्षा द ल
नसीम            सुखी समाज
गीता देवी            निर्दलीय (रालोद प्रत्याशी मदन भैया की पत्नी)

मदन भैया के सामने उनकी पत्नी ने ठोंकी ताल
गाजियाबाद। लोनी विधानसभा सीट से रालोद प्रत्याशी मदन भैया के सामने उनकी पत्नी गीता देवी ने भी चुनावी ताल ठोक दी है। शनिवार को ही मदन भैया ने रालोद प्र्रत्याशी के रूप में नामांकन किया था। सोमवार को उनकी पत्नी गीता देवी भी अपने समर्थकों समेत कलक्ट्रेट पहुंची। गीता देवी का कहना था कि निर्दलीय रूप से चुनाव लड़ेंगी।


जमकर बजे ढोल नगाडे़, अब देना होगा हिसाब
कलक्ट्रेट में सोमवार को नामांकन दाखिल करने पहुंचे कुछ प्रत्याशी अपने साथ ढोल नगाड़े लेकर पहुंचे थे। जलूस के रूप में ढोल लेकर पहुंचे ऐसे प्रत्याशियों की अब निर्वाचन विभाग के अधिकारी जानकारी जुटा रहे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम निधि केसरवानी का कहना है कि रिपोर्ट मिलने के बाद ढोल का खर्च संबंधित प्रत्याशियों के चुनाव खर्च में ही जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed