फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   183 crore rupees in Lucknow trapped in Lucknow

नगर निगम का 183 करोड़ रुपया लखनऊ में फंसा

Sun, 02 Apr 2017 12:52 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 02 Apr 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
183 crore rupees in Lucknow trapped in Lucknow
नगर ‌निगम - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद। आर्थिक तंगी से जूझ रहे नगर निगम का 183 करोड़ रुपया लखनऊ में फंस गया है। बीते पांच साल से नगर निगम को अवस्थापना निधि का पूरा पैसा नहीं मिल पा रहा है। अब प्रदेश में सरकार बदली तो निगम अफसरों को भी फंड मिलने की उम्मीद जगी है।

विज्ञापन


वहीं भाजपा पार्षद और महापौर भी अब सरकार से इस फंड को लाने का दावा कर रहे हैं। यह रकम मिली तो शहर की सूरत बदल सकती है। वर्ष 2012 में प्रदेश में सपा सरकार की गठन के बाद से ही नगर निगम का अवस्थापना फंड रुकने लगा था। अधिकांश नगर निगमों में भाजपा सत्तासीन है।
विज्ञापन


ऐसे में प्रदेश सरकार से निगम के महापौर और प्रशासन को ज्यादा सपोर्ट नहीं मिला। सपा शासनकाल में गाजियाबाद नगर निगम के पार्षदों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ कलक्ट्रेट में धरना देकर अवस्थापना फंड जारी करने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद किस्तों में कुछ फंड जारी किया गया, लेकिन अभी भी गाजियाबाद नगर निगम का करीब 183 करोड़ रुपया शासन पर बकाया है। इस रकम से नगर निगम कई बड़े प्रोजेक्ट, सड़क, सीवर, नालों का निर्माण करा सकता है। इस फंड के न मिलने से शहर का विकास रुका हुआ है।


हाल ही में निगम को अवस्थापना फंड से 20 करोड़ रुपया मिला है, लेकिन अभी भी बड़ी रकम शासन ने रोकी हुई है। इसको लेकर नगर विकास मंत्री व मुख्यमंत्री को पत्र भेजेंगे। यह फंड रिलीज हो जाए तो शहर में कई बड़े विकास कार्य कराए जा सकते हैं। - अशु वर्मा, महापौर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed